Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

महाकाल की भस्म आरती के साथ सावन माह की शुरुआत, इस बार बन रहे हैं ये खास संयोग

DigitalDesk by DigitalDesk
July 4, 2023
in धर्म, भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Ujjain Mahakal
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सावन माह शुरू हो चुका है। सावन में महादेव की आराधना की जाती है। इस महीने भक्त पूरी श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा करते हैं। इस साल सावन 19 साल बाद खास संयोग लेकर आ रहा है। क्योंकि इस बार दो महीने का सावन होने वाला है। मंगलवार 4 जुलाई से 31 अगस्त तक लोगों को शिव उत्सव मनाने का मौका मिलेगी। श्रावण मास के दौरान अधिकमास पड़ रहा है। लिहाजा इस दौरान पूजा अर्चना करने से भगवान हरि के साथ ही भगवान शिव की भी कृपा बरसेगी। ऐसे में सावन का महिना शुरु होने के साथ ही शिवालयों में भीड़ बढ़ने लगी है।

  • श्रावण मास के दौरान इस बार पड़ रहा अधिकमास
  • 4 जुलाई से 31 अगस्त तक मिलेगा शिवोत्सव को मौका
  • 19 साल बाद बना से खास संयोग
  • सावन में बरसेगी भगवान हरि के साथ ही भगवान शिव की कृपा
  • शिवालयों में गूंजे बम बम भोले

हम बात करें उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर दरबार की तो यहां भस्म आरती के साथ सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। सावन और भादो मास में भगवान महाकाल की सवारी नगर भ्रमण पर निकलती है। भगवान महाकाल की सवारी में शामिल होने के लिए भी देशभर के श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। इससे पहले भगवान महाकाल के कपाट खुलने के बाद उनका जलाभिषेक किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल को दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, सुगंधित, इत्र और फलों के रस से भगवान को स्नान कराया गया।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

राजाधिराज भगवान महाकाल के दर्शन को देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु

देशभर के श्रद्धालु सावन में राजाधिराज भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। सावन के महीने में भगवान महाकाल की पूजा अर्चना के समय में भी परिवर्तन होता है। बता दें द्वादश ज्योतिर्लिंगों में तीसरे नंबर पर विराजमान राजाधिराज भगवान महाकाल के दरबार में किसी भी पर्व की शुरुआत सबसे पहले होती है। ऐसे में मंगलवार को रात करीब ढाई बजे भगवान महाकाल के पट खोले गए। इसके साथ ही शिव भक्ति का सिलसिला शुरू हो गया। महाकाल मंदिर में सावन महीने शिव भक्तों का तांता लगता है। महंत विनीत गिरी महाराज की माने तो श्रावण मास में चारों तरफ जहां हरियाली बिखरी रहती है वहीं प्राकृतिक सौंदर्ता के बीच शिवभक्त सावन का महीना बिताते हैं।

भांग के साथ चंदन, अबीर, गुलाल, सूखे मेवे से शृंगार

रात में कपाट खुलते ही भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में आए। भगवान को भांग के साथ चंदन, अबीर, गुलाल, सूखे मेवे से शृंगारित किया गया। इसके बाद भव्य भस्म आरती की गई। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी बताते हैं सामव मास में भगवान महाकाल के गर्भगृह के को प्रवेश बंद कर दिया गया। दरअसल मंदिर प्रशासन का प्रयास है कि बाहर से अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सकें। इसके लिए गर्भगृह से दर्शन और पूजा की व्यवस्था अधिक मास खत्म होने के बाद शुरू हो सकती है।

पट खुलते ही की बाबा महाकाल की विशेष आरती

सावन के पहले दिन पट खुलते ही बाबा महाकाल की विशेष आरती की गई। प्रातः कालीन आरती के बाद भोग आरती और शाम को संध्या कालीन आरती की जाती है। वहीं रात में शयन आरती के साथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। ये पट अगले दिन फिर भस्म आरती के साथ खोने जाते हैं। इस प्रकार से शिवभक्त भस्म आरती के अलावा चार अन्य आरती में भी शामिल सकते हैं।

Post Views: 324
Tags: Bhasma AartiMahakalSawan monthShri Hari Lord Shivaspecial coincidenceUjjain
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version