Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पीएम मोदी ने किया था जिस रेललाइन उद्घाटन,उसे विस्फोट से उड़ाने की साजिश!

DigitalDesk by DigitalDesk
November 13, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
पीएम मोदी ने किया था जिस रेललाइन उद्घाटन,उसे विस्फोट से उड़ाने की साजिश!

Udaipur Ahmedabad rail line accident averted

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उदयपुर-अहमदाबाद रेल लाइन पर बड़ा हादसा टला

खबर राजस्थान के उदयपुर से है। जहां उदयपुर-अहमदाबाद रेल लाइन को विस्फोट से उखाड़ने की बड़ी साजिश को अंजाम देने का मामला सामने आया है। यहां ओडा पुल के पास रेल पटरी क्षतिग्रस्त मिली है। कई स्थानों से नट-बोल्ट गायब मिले। वहीं पटरी के बीच लगी लोहे की प्लेट भी उखड़ी मिली है। देर रात ग्रामीणों को पुल पर हल्के धमाके की आवाज भी सुनाई दी थी। जिसकी सूचना पर रेलवे कर्मचारी पहुंचे। ये बदमाशों की साजिश या किसी की शरारत इसकी जांच की जा रही है। वहीं ट्रेनों का आवागमन कम होने के चलते यहां बड़ा हादसा टल गया। बता दें पिछले महीने 31 अक्टूबर को पीएम नरेन्द्र मोदी ने रेल लाइन का उद्घाटन किया था।

उदयपुर-अहमदाबाद रेल लाइन पर बड़ा हादसा टला

ग्रामीणों की सजगता से  टला बड़ा हादसा

उदयपुर-अहमदाबाद रेल लाइन पर धमाके से करीब 4 घंटे पहले ही ट्रैक से ट्रेन गुजरी थी, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों की सजगता से बड़ा हादसा होते होते टल गया। घटना शनिवार देर रात सलूम्बर मार्ग पर केवड़े की नाल में ओढ़ा रेलवे पुल की बताई जा रही है। जहां ग्रामीणों को रात 10 बजे के आसपास धमाके की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद कुछ युवा तुरंत पटरी पर पहुंचे। वहां कि हालत देख दंग रह गए। उन्होंने देखा कि रेलवे लाइन पर बारूद पड़ा था। इसी से रेलवे लाइन को उड़ाने की साजिश की गई थी। लोहे की रेलवे लाइन कई जगह से टूट चुकी थी। पुल पर लाइन से नट बोल्ट भी गायब थे। ट्रैक पर लोहे की पतली चादर भी उखड़ चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर रविवार सुबह अधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्राथमिक तौर पर पुलिस ने बदमाशों की ओर से इस घटना को अंजाम देना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले के पीछे कोई बड़ी साजिश की संभावना जताते हुए जांच में जुटी हुई है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

रेल-लाइन को किया बंद

इधर रेलवे प्रबंधन ने इस लाइन पर चलने वाली दोनों ट्रेन को फिलहाल रोक दिया है। रेलवे की ओर से लाइन को ठीक करने का काम प्रारंभ कर दिया गया है। ट्रेन वापस कब शुरु होगी  इस बारे में रेलवे अधिकारियों ने फिलहाल कुछ नहीं बताया। इस लाइन से उदयपुर असारवा ट्रेन रोज शाम 5 बजे रवाना होती है। जो रात 11 बजे आसरवा पहुंचती है। इसी तरह आसरवा उदयपुर रोज सुबह साढे़ 6 बजे रवाना होकर दोपहर साढे़ 12 उदयपुर सिटी स्टेशन पहुंचती है।

पीएम ने 31 अक्टूबर को की थी शुरुआत

बता दें उदयपुर-अहमदाबाद ट्रेन की शुरुआत पीएम नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर को आसारवा स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर की थी। उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के साथ उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी और बांसवाड़ा सांसद कनकमल कटारा ने हरी झंडी दिखाई थी।

31 अक्टूबर को पीएम नरेन्द्र मोदी ने रेल लाइन का उद्घाटन किया था

साजिश पता कर रहे अधिकारी

उदयपुर रेलवे एरिया मैनेजर बदरी प्रसाद का कहना है कि उदयपुर-अहमदाबाद लाइन पर दोनों ट्रेन का संचालन बंद कर दिया है। लाइन की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जा रही है। साजिश के पीछे कौन है इस बारे में पता लगाया जा रहा है। तो जावरमाइंस थानधिकारी अनिल विश्नाई का कहना है माइनिंग ब्लास्ट में काम आने वाली सामग्री का उपयोग होना सामने आया है। मौक से देशी विस्फोटक सामग्री मिली है। फिलहाल मामले का पता लगा रहे हैं।

लालकुआं रेलवे लाइन पर पेड़ गिरा

लालकुआं रेलवे लाइन पर पेड़ गिरा

उधर उत्तराखंड के लालकुआं में। गूलरभोज और लालकुआं रेलवे लाइन के बीच पटरी पर बड़ा सा पेड़ गिर गया। गनीमत रही काशीपुर से लालकुआं आ रही सवारी रेलगाड़ी के चालक ने समझदारी का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। शनिवार देर शाम लालकुआं से महज डेढ़ किलोमीटर दूर काशीपुर रेल लाइन पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया था। इससे इलेक्ट्रिक विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पूरा पेड़ रेल पटरी के बीचोबीच आ गया। शाम साढे़ छह बजे गूलरभोज रेलवे स्टेशन से चली काशीपुर लालकुआं यात्री रेलगाड़ी के चालक ने पटरी पर गिरा पेड़ देखा तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाई और ट्रेन रोक दी। चालक की सूझबूझ से बड़ी रेल दुर्घटना होने से बच गई। लोको पायलट ने पेड़ गिरने की सूचना लालकुआं स्टेशन के कंट्रोल रूम को दी। लालकुआं से पहुंचे दुर्घटना सहायता यान के सहयोग से देर रात साढे़ 8 बजे पेड़ को हटाने की कार्रवाई पूरी की जा सकी। इसके बाद डेढ़ घंटे से खड़ी पैसेंजर रेलगाड़ी को लालकुआं के लिए रवाना किया जा सका।

Post Views: 183
Tags: Conspiracy to uproot railway line by blast railway track found damagedUdaipurUdaipur Ahmedabad rail line accident averted rajasthan news
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version