Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली
Trending

Twitter के नए मालिक एलन मस्क 

सीईओ पराग अग्रवाल  को हटाया

DigitalDesk by DigitalDesk
November 1, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
Twitter  के नए मालिक एलन मस्क 

एलोन मस्क

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क 

सीईओ पराग अग्रवाल  को हटाया

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने Twitter की कमान संभाल ली है। यह भी कहा जा रहा है कि  Twitter के सीईओ पराग अग्रवाल और सीएफओ नेड सेगल ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी का मुख्यालय भी छोड़ दिया है और वे दोनों अब ऑफिस नहीं लौटेंगे। सामने आई रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि एलन मस्क ने  Twitter के नए मालिक बनते ही चार शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों को हटा दिया है। इनमें भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल और कानूनी मामलों के कार्यकारी अधिकारी विजय गड्डे भी शामिल हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी खबर में कहा कि मस्क ने Twitter को खरीदने के 44 अरब अमेरिकी डॉलर के करार को अमलीजामा पहना दियां खबर में इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से कहा गया है कि मस्क ने कम से कम चार शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों को हटाने के साथ ही Twitter से अधिकारियों की छुट्टी का सिलसिला शुरू कर दिया है। एलन मस्क से संबंधित यह खबर ऐसे समय आई है जब उनके पास ट्विटर की 44 अरब डॉलर की डील पूरी करने या कंपनी के साथ कोर्ट की लड़ाई लड़ने के लिए शुक्रवार तक का ही समय बचा था।

पिछले साल सीईओ बने थे पराग

खबर के मुताबिक  Twitter के जिन कार्यकारी अधिकारियों को हटाया गया है। उनमें अग्रवाल और गड्डे के अलावा मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल और जनरल काउंसिल सियान एजेट शामिल हैं। अग्रवाल को पिछले साल नवंबर में कंपनी के सह संस्थापक जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद Twitter का सीईओ नियुक्त किया गया था। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे और स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुके अग्रवाल ने एक दशक से अधिक समय पहले ट्विटर में नौकरी शुरू की थी। उस समय कंपनी में 1,000 से भी कम कर्मचारी हुआ करते थे।

मस्क ने शेयर किया था वीडियो

इससे पहले एलन मस्क ने Twitter मुख्यालय में टहलते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर किया था। उन्होंने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने के समझौते को पूरा करने के लिए शुक्रवार की समयसीमा से दो दिन पहले बुधवार को यह वीडियो शेयर किया था। मस्क ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल में भी बदलाव कर दिया था और अपनी प्रोफाइल में ट्वीट प्रमुख लिखा है। उन्होंने अपनी प्रोफाइल पर अपने स्थान को भी बदलकर Twitter मुख्यालय कर दिया है।

बाथरूम सिंक लेकर पहुंचे मस्क

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। उनके इनोवेशन सभी को हैरान कर देने वाले होते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने सभी को अपने एक Twit से हैरान कर दिया। ट्विटर के ऑफिस में वह अचानक बाथरूम सिंक लेकर पहुंचे। मस्क का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे ट्विटर के हेडक्वाटर में बाथरूम का सिंक हाथ में लेकर एंटर करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने बायो में चीफ Twit का इस्तेमाल किया। बता दें मस्क  ने इस साल ट्विटर के साथ एक डील की थी। मस्क ने अपने 44 बिलियन डॉलर के ट्विटर अधिग्रहण सौदे के समापन से पहले अपने बायो को चीफ ट्विट में बदल दिया है। टेस्ला के सीईओ Twitter के सैन फ्रांसिस्को स्थित मुख्यालय भी पहुंचे। उन्होंने अपनी इस एक्टिविटी का एक वीडियो भी माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट किया है।  एलन मस्क के ट्वीट में लिखा है कि एंटरिंग Twitter हेडक्वाटर लेट डेट सिंक इन गूगल इस ट्विट का मतलब बताया है कि ट्विटर मुख्यालय में प्रवेश  उसे डूबने दो। हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों लिखा और किस संदर्भ में लिखा।  उसके बारे में विस्तार से नहीं बताया है। बता दें कि एक अदालत ने मस्क को Twitter के अधिग्रहण के समझौते को पूरा करने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया। इससे पहले मस्क ने इस समझौते से पीछे हटने की कोशिश की थी। हालांकि मस्क और Twitter ने समझौते के पूरा होने को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है। मस्क के मुख्यालय में पहुंचने के बावजूद यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है या नहीं।

छंटनी करने का किया दावा

एलन मस्क ने विज्ञापनदाताओं से यह भी कहा है कि वह मानवता की मदद के लिए Twitterखरीद रहे हैं इसे सभी के लिए मुफ्त नहीं बनने देंगे। वहीं सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर की कमान अगर उद्योगपति एलन मस्क के हाथों में आती है तो जब भी ऐसा होगा। उनकी योजना कंपनी के ज्यादातर कर्मचारियों को निकालने की है। वाशिंगटन पोस्ट में छपी एक खबर में ऐसा दावा किया गया था। अखबार में यह रिपोर्ट इसी महीने प्रकाशित हुई थी। इसमें दस्तावेजों और सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मस्क ने Twitter खरीद के लिए संभावित निवेशकों से ऐसा कहा है कि वह 7500 कर्मचारियों में से करीब 75 फीसदी को हटा देंगे और कंपनी में न्यूनतम कर्मचारी रहेंगे।

Post Views: 164
Tags: CFO Ned SegalSan FranciscoTesla CEO Elon MuskTwitter CEO Parag AgarwalTwitter CommandUSA Company Headquarters
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version