Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

फूफा की तरह फिर फूला ट्रंप का मुंह…: भड़क उठे ट्रंप…50% टैरिफ के बाद अब दिल्ली दौरा भी रद्द, क्वाड समिट से भी दूरी..जानें आखिर भारत से क्यों नाराज़ हो रहे हैं ट्रंप?

DigitalDesk by DigitalDesk
August 31, 2025
in स्पेशल
0
After 50% tariff now Delhi visit is also cancelled distance from Quad summit too know why Trump is angry with India
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

फिर भड़क उठे ट्रंप…भारत से क्यों नाराज़ हो रहे हैं ट्रंप?….50% टैरिफ के बाद अब दिल्ली दौरा भी रद्द, क्वाड समिट से भी दूरी

भारत-अमेरिका रिश्तों में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा कदम उठाया है। ताज़ा रिपोर्टों के मुताबिक, ट्रंप ने भारत का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया है। यही नहीं, इस साल के अंत में भारत की मेज़बानी में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन में भी अब उनके शामिल होने की संभावना नहीं है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने भारत आने की सूचना दी थी, लेकिन अब यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, न तो व्हाइट हाउस और न ही भारत सरकार की ओर से इस पर आधिकारिक बयान आया है।

Related posts

AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
Tribute to Gloria Steinem The end of a voice for women rights voice silenced the movement legacy endures

ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि: महिला अधिकारों की आवाज का अंत….एक आवाज खामोश, आंदोलन की विरासत कायम

September 4, 2026

व्यापारिक तनाव से रिश्तों में कड़वाहट

भारत और अमेरिका के बीच बीते कुछ महीनों से व्यापारिक रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में भारत पर 50 फीसदी तक का टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। अमेरिकी प्रशासन का मानना है कि भारत अमेरिकी उत्पादों के साथ भेदभाव करता है और घरेलू बाज़ार को संरक्षण देता है। दूसरी तरफ, भारत ने इस कदम को अनुचित बताते हुए कहा कि वह निष्पक्ष व्यापार के पक्ष में है।

इस फैसले से दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद मतभेद और गहरे हो गए। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका की यह नीति आने वाले दिनों में भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर नकारात्मक असर डाल सकती है।

मोदी-ट्रंप बातचीत और विवाद

तनाव केवल व्यापार तक ही सीमित नहीं है। दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप ने कई बार सार्वजनिक रूप से दावा किया कि उन्होंने मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि भारत ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया।

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने साफ कहा था कि सीजफायर की बातचीत भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच मौजूद सैन्य चैनलों के माध्यम से हुई थी, जिसकी पहल पाकिस्तान ने की थी। भारत ने दो टूक यह भी कहा कि वह अपने और पाकिस्तान के बीच किसी भी विवाद में किसी बाहरी मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करता।

यही बात प्रधानमंत्री मोदी ने खुद 17 जून को हुई एक 35 मिनट लंबी फोन कॉल के दौरान ट्रंप को स्पष्ट कर दी थी। यह कॉल उस समय हुई जब ट्रंप जी-7 शिखर सम्मेलन से लौटकर वॉशिंगटन जा रहे थे। रिपोर्टों के अनुसार, मोदी ने ट्रंप से कहा था कि भारत-पाक संघर्ष में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं रही।

नोबेल शांति पुरस्कार और खींचतान

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप भारत-पाकिस्तान संघर्ष खत्म करने का श्रेय लेते हुए लगातार यह कहते रहे कि पाकिस्तान उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने की योजना बना रहा है। उनका इशारा था कि प्रधानमंत्री मोदी को भी उनके अभियान का समर्थन करना चाहिए। लेकिन मोदी ने ट्रंप की इस अपेक्षा को मानने से इनकार कर दिया। भारत की यह स्पष्टता और अमेरिकी राष्ट्रपति की महत्वाकांक्षा के बीच टकराव ने दोनों नेताओं के व्यक्तिगत रिश्तों में भी खटास ला दी।

आधिकारिक पुष्टि से परहेज़

दिलचस्प बात यह है कि व्हाइट हाउस ने न तो कभी इस फोन कॉल को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया और न ही ट्रंप ने इसे सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके बावजूद, 10 मई से अब तक राष्ट्रपति ट्रंप सार्वजनिक मंचों पर 40 से अधिक बार यह दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाक युद्ध रुकवाया।

भारतीय रणनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के बयानबाज़ी से न केवल कूटनीतिक संबंध प्रभावित होते हैं, बल्कि आपसी विश्वास भी कमजोर होता है।

क्वाड शिखर सम्मेलन पर असर

भारत इस साल के अंत में क्वाड (भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया) शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करने जा रहा है। यह बैठक हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे का संतुलन बनाने के लिहाज़ से बेहद अहम मानी जाती है। अमेरिका अब तक इसका सबसे बड़ा साझेदार रहा है। लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप के दौरा रद्द करने से इस सम्मेलन की सियासी अहमियत पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि क्वाड का ढांचा इतना मज़बूत है कि यह किसी एक देश की अनुपस्थिति में भी आगे बढ़ सकता है। फिर भी, अमेरिका के शीर्ष नेतृत्व की अनुपस्थिति इस मंच की रणनीतिक गंभीरता को कमजोर करेगी।

आगे की राह

स्पष्ट है कि भारत-अमेरिका रिश्तों में मौजूदा खटास केवल व्यापारिक मुद्दों से पैदा नहीं हुई, बल्कि यह व्यक्तिगत नेतृत्व स्तर पर बने तनाव का भी नतीजा है। राष्ट्रपति ट्रंप की आक्रामक व्यापार नीति और राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं का टकराव प्रधानमंत्री मोदी की स्पष्ट कूटनीतिक रेखा से हो रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले महीनों में दोनों देशों के रिश्ते और मुश्किल दौर से गुजर सकते हैं। हालांकि, यह भी सच है कि भारत और अमेरिका वैश्विक राजनीति में एक-दूसरे के अहम साझेदार हैं। रक्षा, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक मामलों में दोनों के बीच सहयोग अनिवार्य है। ऐसे में उम्मीद यही है कि मतभेदों के बावजूद दोनों देश कूटनीतिक संवाद के रास्ते को खुला रखेंगे। डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा रद्द करना और क्वाड शिखर सम्मेलन से दूरी बनाना एक बड़ा कूटनीतिक संकेत है। यह सिर्फ टैरिफ विवाद नहीं, बल्कि गहरे स्तर पर बढ़ते राजनीतिक अविश्वास और नेतृत्व स्तर पर टकराव की झलक है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों देश मतभेदों को किनारे रखकर रिश्तों को पटरी पर लाते हैं या फिर यह तनाव लंबे समय तक खिंचता है। …(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: # #tramp Delhi visit is cancelled#50% tariff#distance from Quad summit#know why Trump is angry with India
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version