Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

तृणमूल कांग्रेस की शहीद दिवस रैली…ममता के साथ अखिलेश ..निशाने पर CPI और NDA ….जानें ममता के सामने पुलिस ने क्यों मार दिये थे TMC के 13 लोग ?

DigitalDesk by DigitalDesk
July 21, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Trinamool Congress Martyr Day Rally CM Mamata Akhilesh Yadev CPI and NDA 13 people from TMA
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और से रविवार को शहीद दिवस रैली आयोजित की जा रही है। इस दिल्ली में में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव हिस्सा लेंगे। बता दे अखिलेश यादव और ममता बनर्जी पर सबकी निगाहें रहेगी हैं। माना जा रहा है कि इस मंच से दोनों नेता कुछ बड़ा एलान कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने अखिलेश यादव के लिए प्रचार किया था।

  • कोलकाता में पुलिस ने की ​थी टीएमपी पर फायरिंग!
  • 21 जुलाई 1993 को पुलिस की गोली में मारे गए थे 13 कार्यकर्ता
  • टीएमसी की ओर से निकाली जा रही थी रैली
  • ममता बनर्जी के सामने पुलिस ने मारे थे टीएमसी के 13 कार्यकर्ता
  • हर साल 21 जुलाई को टीएमसी मनाती है शहीद दिवस

पश्चिम बंगाल के लिए 21 जुलाई का दिन काफी महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि तृणमूल कांग्रेस इस दिन को शहीद दिवस मना रही है। इस दिन की बात करते हुए राज्य मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया CPIM पर जमकर निशाना साधा। इसके अलावा ममता बनर्जी ने इस दिन को टीएमसी के लिए भावनात्मक मील का पत्थर कहा है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

CPI के दमन के खिलाफ निकाली थी TMC ने रैली

दरअसल आज से 31 साल पहले यानी 21 जुलाई 1993 को आज के ही दिन रैली में टीएमसी के 13 सदस्यों की मौत हो गई थी। उस समय राज्य में सीपीआई एम की सरकार थी। ऐसे में उस दिन को याद करते हुए मौजूदा मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें ममता ने सीपीआई(एम) पर तीखा हमला बोला और कहा 31 साल पहले इसी दिन दमन के खिलाफ लड़ाई में उन्होंने अपने साथियों को खो दिया था।
दमनकारी शासन ने 13 लोगों की जान ले ली थी। ममता ने इस दिन को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि 21 जुलाई बंगाल के इतिहास में एक खूनों से भरा दिन है। 21 जुलाई जो बंगाल की लोक संस्कृति का एक ऐसा अंग है। जिसे कभी अलग नहीं किया जा सकता है।

31 साल पहले हुई थी TMC के 13 कार्यकर्ताओं की मौत

बता दें पश्चिम बंगाल युवा कांग्रेस की ओर से 21 जुलाई 1993 को ममता बनर्जी के नेतृत्व में एक रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में मतदान के लिए मतदाता पहचान पत्र ही एकमात्र जरूरी दस्तावेज बनाया जाने की मांग की गई थी। इस दौरान कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पुलिस ने रैली पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की गोली से टीएमसी के 13 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से हर साल 21 जुलाई को टीएमसी कोलकाता में अपना वार्षिक शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है।

मां-माटी-मानुष दिवस

पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए रैली के दौरान मारे गए लोगों का स्मरण किया और लिखा कि टीएमसी की ओर से हर साल इस ऐतिहासिक दिन पर अपने वीर शहीदों को प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाता है। ममता ने लिखा इसके साथ हम उन सभी लोगों को भी याद करते हैं जिन्होंने हमारे देश और साथ ही इंसानों के लिए हुए आंदोलनों में अपने प्राणों का बलिदान ​किया था। ममता ने कहा हम इस दिन को मां-माटी-मानुष दिवस के रूप में मनाते हैं। अपनी लोकतांत्रिक चुनावी जीत को हम पश्चिम बंगाल के लोगों को समर्पित करते हैं।

Post Views: 240
Tags: #Akhilesh Yadav #CPI#CM Mamta#Martyr's Day Rally#Trinamool CongressNDA
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version