Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

दिल्ली में ट्रांसफर पोस्टिंग के अधिकारों वाले विवाद में नया मोड़,जानिए क्या है मामला?

एलजी बनाम दिल्ली सरकार का विवाद

DigitalDesk by DigitalDesk
May 20, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
दिल्ली में ट्रांसफर पोस्टिंग के अधिकारों वाले विवाद में नया मोड़,जानिए क्या है मामला?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली में ट्रांसफर पोस्टिंग के अधिकारों को लेकर केंद्र और केजरीवाल सरकार के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही है। जब कहीं कोई समाधान नहीं हुआ तो मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। कोर्ट ने भी दिल्ली सरकार को ट्रांसफर पोस्टिंग के अधिकार दे दिए। इसके बाद केन्द्र ने एससी का फैसला पलटा और आध्यादेश ले आई। अब इस विवाद में एक नया मोड़ आ गया है।

आखिरी फैसला एलजी का होगा

सर्वोच्च न्यायालय ने 11 मई को आदेश दिया था कि अधिकारियों के स्थानांतरण और पोस्टिंग के अधिकार दिल्ली सरकार के पास रहेंगे। केंद्र ने अध्यादेश के जरिए एससी का फैसला ही पलट दिया है। दिल्ली सरकार की याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय की 5 जजों की संविधान पीठ ने एक राय से कहा- पब्लिक ऑर्डर, पुलिस और जमीन को छोड़कर दिल्ली के एलजी बाकी सभी मामलों में दिल्ली सरकार की सलाह और सहयोग से ही काम करेंगे। इसके ठीक एक सप्ताह बाद यानी 19 मई को केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को पलट दिया। अध्यादेश के मुताबिक, दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग का आखिरी फैसला एलजी का होगा। इसमें दिल्ली के सीएम का कोई अधिकार नहीं होगा।

Related posts

केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026

एलजी बनाम दिल्ली सरकार का विवाद

दिल्ली में एलजी और दिल्ली सरकार के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही है। अधिकारों और फैसलों के लेकर आए विवाद की स्थिति बनी रहती है। इसी बीच इस मामले में राजनीति भी शुरु हो गई है। आम आदमी पार्टी इस अध्यादेश को लोकतंत्र की हत्या बता रही है तो भाजपा का साफ कहना है कि अध्योदश आज की परिस्थितियों के मुताबिक बिलकुल सही है।

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने अध्यादेश का किया स्वागत

दिल्ली के भाजपा विधायक नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने केंद्र के इस अध्यादेश का का स्वागत करते हुए कहा है कि मुझे पूरा भरोसा है कि अरविंद केजरीवाल भविष्य में उपराज्यपाल और केंद्र सरकार के साथ बेहतर तालमेल रखेंगे। इसके अलावा बेमतलब की राजनीति से हटकर दिल्ली के विकास पर ज्यादा ध्यान देंगे। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के आतिशी और संजय सिंह का कहना है कि इस तरह से अध्यादेश लाना न्यायालय का अपमान है और संविधान को नकारा जा रहा है। ये देश के लिए बिलकुल ठीक नहीं है।

इस विवाद में नया मोड़

सुप्रीम कोर्ट का फैसला फिर केन्द्र सरकार का अध्यादेश दोनों ही स्थिति के बीच एक और नया मोड़ इस मामले में आ गया है। अब केंद्र सरकार खुद इस मामले को लेकर देश के शीर्षस्थ न्यायालय पहुंची है। केंद्र ने कोर्ट से अर्जी लगाते हुए आग्रह किया है कि फैसले पर एक बार फिर विचार किया जाना चाहिए। पांच जजों की बेंच के फैसले पर फिर से विचार करने की अर्जी लगाई गई है। वहीं केंद्र सरकार के अध्यादेश पर दिल्ली की आम आदमी पार्टी लगातार हमले कर रही है। पार्टी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना है। केजरीवाल सरकार के अधिकारों को कम करने के लिए यह अध्यादेश लाया गया है।

Post Views: 124
Tags: Delhi News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version