Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र पुणे

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की नौकरी पर लटकी तलवार…जानें महाराष्ट्र सरकार ने क्यों रद्द की ट्रेनिंग… पूजा ने डीएम पर लगाए ये आरोप…

DigitalDesk by DigitalDesk
July 17, 2024
in पुणे, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

विवादों में फंसी महाराष्ट्र कैडर की आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर की ट्रेनिंग को आखिरकार रद्द कर दिया गया। महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें कार्यमुक्त किया है। पूजा खेडकर को वापस उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एडमिनिस्ट्रेशन एकेडमी बुलाया गया है। पूजा को 23 जुलाई तक एकेडमी में रिपोर्ट करने को कहा गया है। जहां जांच पूरी होने तक पूजा खेडकर को एकेडमी में ही रहना होगा। इधर खेडकर ने भी पुणे के डीएम पर उत्पीड़न का आरोप लगा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

  • ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की ट्रेनिंग रद्द
  • वीआईपी मांग और फर्जी सर्टिफिकेट ने मुश्किल में डाला
  • पूजा खेडकर की ट्रेनिंग रद्द कर दी गई है
  • मसूरी एडमिनिस्ट्रेशन एकेडमी में वापस बुलाया
  • दिव्यांग सर्टिफिकेट जारी करने वाले डॉक्टर पर भी होगी कार्रवाई

ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की वीआईपी मांग और फर्जी सर्टिफिकेट ने उन्हें आखिरकार मुश्किल में डाल ही दिया। पूजा खेडकर की ट्रेनिंग रद्द कर दी गई है। साथ ही उन्हें उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एडमिनिस्ट्रेशन एकेडमी में वापस भी बुला लिया गया है। साथ ही उनके लिए दिव्यांग सर्टिफिकेट जारी करने वाले डॉक्टर पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। उन्हें 23 जुलाई तक मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में रिपोर्ट करने को कहा गया है। संयुक्त निदेशक सौजन्या ने अकादमी की ओर से भेजे लेटर की पुष्टि की है। विवादों से घिरीं ट्रेनी आईएएस अधिकारी की नौकरी पर अब तलवार लटक गई है। जानकारी के अनुसार पूजा खेडकर और फर्जी सर्टिफिकेट देने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकार की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि राज्य सरकार के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम से उन्हें मुक्त किया जाता है।

Related posts

Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026
Major setback for HDFC Bank customer Locker rent hiked

HDFC बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका: 1 अप्रैल से लॉकर किराया 184% तक महंगा….ATM से UPI कैश निकासी के नियम भी बदले

March 7, 2026

पूजा को जांच के लिए 6 बार किया तलब

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 22 अप्रैल 2022 को पूजा को दिल्ली के एम्स में मेडिकल जांच के लिए बुलाया गया था। लेकिन पूजा ने कोविड का हवाला दिया और जांच के लिए नहीं गईं। इसी तरह 26 मई को भी एम्स और 27 मई को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उन्हें बुलाया गया था। इसके बाद एक जुलाई को फिर से उन्हें एम्स हॉस्पिटल में बुलाया गया लेकिन पूजा वहां भी नहीं आईं। इस तरह लगभग छह बार उन्होंने मेडिकल जांच से इनकार कर दिया।

खुद को बताया नि​र्दोष, कहा मीडिया ट्रायल गलत

इस मामले में पूजा खेडकर का कहना है कि उन्हें दोषी साबित करने वाला मीडिया ट्रायल गलत है। उन्होंने कहा कि हमारा भारतीय संविधान दोषी साबित होने तक निर्दोष होने के तथ्य को स्वीकार करता है। इसलिए मीडिया ट्रायल द्वारा उन्हें दोषी साबित करना वास्तव में गलत है। यह हर किसी का मूल अधिकार है। आप कह सकते हैं कि यह आरोप लगाया गया है लेकिन उन्हें इस तरह दोषि साबित करना गलत है। खेडकर ने आगे कहा कि वह विशेषज्ञ समिति के सामने गवाही देंगी और समिति के जो भी निर्णय होगा उसे में स्वीकार करेंगी। उनकी जो भी दलील है वह समिति के सामने पेश करेंगी। सच्चाई सामने आ जाएगी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पूजा खेडकर पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। पूजा ने पुणे में सहायक कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्होंने वीआईपी मांग प्रशासन के सामने रखी थी। सामान्य प्रशासन विभाग को सौंप गई एक रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि ड्यूटी पर आने से पहले ही खेडकर ने बार-बार मांग की थी कि उन्हें एक अलग केबिन दिया जाए। रहने के लिए आवासीय क्वार्टर और एक चपरासी दिया जाए।

2022 में पास की थी यूपीएससी परीक्षा

पूजा खेडकर को यूपीएससी एक्जाम 2022 में 821वीं रैंक मिली थी। उन पर आरोप है कि उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिए दृष्टि दोष होने का फर्जी सर्टिफिकेट लगाया था। जिससे उन्हें छूट मिली और वे आईएएस बनीं। यह भी कहा जा रहा है कि यह एग्जाम उन्होंने जनरल कैंडिडेट के तौर पर दिया था। पूजा खेडकर की नियुक्ति पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। पूजा खेडकर ने अपनी निजी कार पर वीआईपी नंबर प्लेट के साथ लाल बत्ती भी लगा रखी थी। पूजा पर पुणे के एडिशनल कलेक्टर अजय मौर्या का ऑफिस उपयोग करने का भी आरोप लग रहा है। इसके बाद शिकायत सामने आने पर उनका ट्रांसफर पुणे से वाशिम जिले में कर दिया गया था।

Post Views: 469
Tags: #Lal Bahadur Shastri National Academy of Administration#Mussoorie#Trainee IAS Pooja Khedkar#training canceled
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार
Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

धर्म

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version