देशभर में मानसून की मार जारी: पहाड़ी और मैदानी हिस्सों में मूसलाधार बारिश
देश भर में पहाड़ी और मैदानी हिस्सों में मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरस रही है। उत्तर भारत में नदियां उफान पर हैं, नाले छलक रहे हैं, और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, यूपी, बिहार, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए, आपके राज्य और शहर में कैसा रहेगा मौसम:
मौसम 7 अगस्त 2025 : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, यूपी-उत्तराखंड में अगले 24 घंटे हाई अलर्ट, पूर्वोत्तर में 7 दिन भारी बारिश का खतरा बना रहेगा। देश के पहाड़ी और मैदानी हिस्सों में मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरस रही है। उत्तर भारत में नदियां उफान पर हैं, नाले छलक रहे हैं, और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, यूपी, बिहार, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-एनसीआर
आज 7 अगस्त को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
शाम या रात में रिमझिम बारिश की संभावना।
अगले दिन 8 अगस्त को हल्की बूंदाबांदी के आसार।
तापमान में मामूली गिरावट।
उत्तर प्रदेश
अगले 24 घंटे मूसलाधार बारिश जारी रहेगी।
सबसे ज्यादा असर बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर में।
बिजनौर और मुजफ्फरनगर में बाढ़ का खतरा।
8 अगस्त के बाद मौसम में हल्का सुधार संभव।
उत्तराखंड
उत्तरकाशी, पौड़ी, नैनीताल सहित कई जिलों में तबाही मचाने वाली बारिश।
अगले 24 घंटे बारिश और अधिक कहर ढा सकती है।
भूस्खलन, बाढ़ और सड़क बंद होने की आशंका
हिमाचल प्रदेश
7 से 12 अगस्त तक लगातार भारी बारिश का पूर्वानुमान।
7 अगस्त को कई इलाकों में 20 सेमी तक बारिश दर्ज की गई।
भूस्खलन और नदियों में उफान से सावधानी जरूरी।
बिहार
पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और आसपास के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी।
कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति।
लोगों से सतर्क रहने की अपील।
झारखंड-ओडिशा
7 से 10 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
धनबाद, गिरिडीह (झारखंड) और मयूरभंज, क्योंझर (ओडिशा) में भारी बारिश की चेतावनी।
आंतरिक इलाकों में फसलों पर असर पड़ सकता है।
पूर्वोत्तर भारत
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में अगले 7 दिन भारी बारिश की चेतावनी।
8 अगस्त को अरुणाचल में अति भारी बारिश के आसार।
भूस्खलन और बाढ़ का खतरा।
दक्षिण भारत
तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में 6 से 9 अगस्त तक भारी बारिश।
तटीय और आंतरिक कर्नाटक में 6-7 अगस्त को अति भारी बारिश के आसार।
कई हिस्सों में ट्रैफिक और जनजीवन प्रभावित होने की संभावना।
मछुआरों के लिए चेतावनी
6 से 11 अगस्त तक समुद्री गतिविधियों से बचें।
केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप तटों पर न जाएं।अरब सागर में तेज हवाओं और ऊंची लहरों की आशंका। प्रकाश कुमार पांडेय