भारी बारिश के Red Alert के बीच राजस्थान मे मुसलाधार बारिश

भारी बारिश के Red Alert के बीच राजस्थान मे मुसलाधार बारिश

राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से लोग भी अब परेशान हो चुके है। यातायात से लेकर आम ज़िंदगी और दिन चरिया सब पर गहरा असर पड़ रहा है। नदी, नाले उफान पर है। वही राजस्थान के करौली में आज इस कदर बारिश हुई की उसने लोगो को रुला दिया। सुभे से लेकर दुपहर तक करौली और हिंडौन में इतना पानी बरसा की लोग इंद्रदेव से प्रार्थना करने में जुट गए। बारिश का ऐसा भयानक रूप देख लोगों के मन में बाढ़ का डर हावी होने लग गया। सड़को पर हालात भी वैसे ही दिखने लगे। सुबह से हो रही लगातार बारिश दोपहर में 3 बजे जाकर थमी।

3 घंटे में 6 इंच बारिश
करौली और हिंडौन सिटी में आए पानी के सैलाब से करोड़ों रुपये का भारी नुकसान हो गया। करौली में सुबह 11 बजे तक महज तीन घंटे में 166 एमएम यानी छह इंच से ज्यादा बारिश हो गई। उसके बाद के आंकड़े अभी जारी नहीं हुए हैं।

ग्रामीणों की कमर टूटि
इन दोनों शहरों ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी बेहिसाब बरसे पानी ने ग्रामीणों की कमर तोड़कर रख दी। नदी नाले बुरी तरह से उफन गए। गांवों को आपस में सपंर्क कट गया। लोग घरों में ही कैद होकर रह गए. कोई गली मोहल्ला और खेत ऐसा नहीं बचा जहां पानी का सैलाब नहीं हो। करौली जिला मुख्यालय स्थित पर्यटन का प्रमुख केंद्र रणगमा तालाब लबालब हो गया। 50 बरसों में पहली बार रणगमा तालाब में इतना पानी आया. वहीं ताल की मोरी ओवरफ्लो हो गई।

पांचना बांध के पांच गेट खोले
भरी बारिश के चलते जलस्तर बढ़ने की वजह से बांध के पांच गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। बांध का गेट नंबर 2, 3, 4, 5 और 6 खोलकर 16000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इससे पहले बांध से 8000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। बांध में बांध में 30000 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है।

 

 

Exit mobile version