आज का मौसम अपडेट: बदल रहा है मौसम का मिजाज…विदाई के समय इन राज्यों में आंधी बारिश का जोर
IMD Weather Alert Today:देशभर में मौसम का मिज़ाज बदल रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) अभी सक्रिय है, जिसके असर से कई राज्यों में बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा।
बिहार
आज जोरदार बारिश के आसार। सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर में ऑरेंज अलर्ट। अगले 2-3 घंटे में मेघ गर्जन, ठनका और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। गोपालगंज, भोजपुर में भी बिजली गिरने और बारिश का तात्कालिक अलर्ट जारी किया गया।
मध्य प्रदेश (MP Weather)
राज्य में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ सक्रिय। हल्की बारिश का सिलसिला जारी, आने वाले दिनों में 10 जिलों में दर्ज हुई बरसात। आज किसी भी हिस्से में भारी बारिश की संभावना नहीं, अलर्ट भी जारी नहीं।
उत्तर प्रदेश (UP Weather)
पश्चिमी यूपी से अगले 24-48 घंटों में मानसून विदा लेगा। पूर्वी यूपी में कुछ दिन और असर रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी, अगले 2-3 दिन में अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है।
देवभूमि उत्तराखंड
मानसून का असर जारी। आज बागेश्वर, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट। अगले 2-3 दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं।
देश के अन्य राज्यों का मौसम
छत्तीसगढ़: अगले हफ्ते हल्की से मध्यम बारिश।
झारखंड और ओडिशा: कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें।
दिल्ली: बारिश की चाल कमजोर, लेकिन हल्की बूंदाबांदी की गुंजाइश।
आज बिहार और उत्तराखंड में अलर्ट सबसे ज्यादा अहम है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश, जबकि यूपी में अब धीरे-धीरे मानसून विदा ले रहा है। (प्रकाश कुमार पांडेय)