Weather Update: दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप थमा, अगले कुछ दिनों में ठंड में कमी होगी

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में शीतलहर में कमी हुई है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड में कमी का अनुमान लगाया है। गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा। 20 जनवरी की रात पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय पर पहुंचने की संभावना है। इसकी वजह से 20-22 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।

हो सकती है बारिश

एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 23 से 25 जनवरी तक हिमालयी क्षेत्र में पहुंच सकता है। इसके चलते 23-26 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई है। 23 और 24 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट तौर पर ओले भी पड़ सकते हैं।

मैदानी इलाकों में भी बारिश की आशंका जताई गई है। 24 और 25 जनवरी को भी बारिश की आशंका जताई गई है। दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में 22 जनवरी को बारिश हो सकती है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 23 जनवरी को हल्की और 24 जनवरी को ज्यादातर इलाकों में बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 और 25 जनवरी को बारिश हो सकती है।

Exit mobile version