आज का मौसम 30 नवंबर 2025: चार राज्यों में तूफानी बारिश, दिल्ली-NCR में लुढ़केगा तापमान… वेदर अपडेट
Weather Forecast, आज का मौसम 30 नवंबर 2025: चक्रवाती तूफान के कारण 4 राज्यों में बारिश हो रही है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर का पारा आने वाले दिनों में और लुढ़कने वाला है।
आज का मौसम 30 नवंबर, नई दिल्ली: भारत के दक्षिणी राज्यों में चक्रवात दितवाह का असर देखा जा रहा है। तमिलनाडु सहित 4 राज्यों में भीषण बारिश का क्रम जारी है। चक्रवाती तूफान दितवाह काफी रफ्तार से तमिलनाडु, पुडुचेरी , कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र के तटों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। समुद्री किनारे रहने वाले मछुआरों को भी खतरे वाले इलाके से दूर जाने के लिए कहा गया है
चार राज्यों में तूफानी बारिश
इस चक्रवात के चलते 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, राजधानी दिल्ली का बात की जाए तो दिल्ली में आज (30 नवंबर) से ठंड की रफ्तार और बढ़ने वाली है। न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
आपके शहर में आज कितना रहेगा तापमान?
शहर अधिकतम तापमान (30 नवंबर) न्यूनतम तापमान (30 नवंबर)
दिल्ली 24°C 07°C
मुंबई 30°C 24°C
कोलकाता 28°C 20°C
चेन्नई 27°C 25°C
लखनऊ 26°C 11°C
पटना 27°C 16°C
रांची 24°C 12°C
जयपुर 26°C 14°C
भोपाल 25°C 13°C
बेंगलुरु 21°C 19°C
हैदराबाद 26°C 18°च
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में नवंबर के अंतिम दिनों में जहां मौसम सामान्य बना हुआ है, वहीं दिसंबर का महीना प्रदेशवासियों के लिए कंपकंपी लेकर आने वाली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए विस्तृत पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 5 दिसंबर तक मौसम शुष्क और साफ रहेगा। अधिकतर जिलों में दिन के समय धूप निकलने से हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन सुबह के वक्त हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखने को मिलेगा। 30 नवंबर को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। लेकिन दिसंबर का पहला दिन प्रदेश में ठंड की दस्तक को और तेज कर देगा। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना है।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने के कारण दिन के समय पर सामान्य से अधिक बना हुआ है लेकिन रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। फिलहाल मौसम के मिजाज में कोई परिवर्तन आने की संभावना नहीं है लेकिन दो दिन के बाद पारे में और गिरावट आ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 दिसंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान भी जारी किया है। जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तराखंड में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है और दिन के समय भी चटक धूप खिल रही है। जिसके साथ चलते दिन के समय तो पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है। वहीं अगले दो दिनों में पारे में गिरावट आने से दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड में इजाफा हो सकता है।





