आज का मौसम: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम…यूपी के साथ राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में भी झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है।
उत्तर भारत में बारिश का कहर भारी
देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार 17 अगस्त तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इसके अलावा यूपी, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में भी अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश: पश्चिमी हिस्सों में तेज बारिश के आसार
मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 16 अगस्त को कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। वहां राज्य के पूर्वी हिस्से में आज भारी बारिश की संभावना नहीं है। इन दोनों ही हिस्सों में 17 और 18 अगस्त 2025 को कुछ स्थानों जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें हालांकी भारी बारिश की संभावना न के बराबर है। जबकि इसके बाद 19 और 20 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर बारिश और पूर्वी यूपी में छिटपुट बौछार गिरेगी। इस अवधि में किसी भी दिन प्रदेशभर में बड़े स्तर पर भारी बारिश के की संभावना नहीं हैं।
दिल्ली सहित प्रमुख शहरों का तापमान (16 अगस्त 2025)
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 33°C 26°C
मुंबई 29°C 24°C
कोलकाता 35°C 26°C
चेन्नई 36°C 26°C
पटना 35°C 28°C
अहमदाबाद 31°C 26°C
जयपुर 32°C 25°C
अमृतसर 30°C 27°C
नैनीताल 22°C 18°C
भोपाल 31°C 25°C
लखनऊ 35°C 28°
राजस्थान के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई में भारी से अति भारी बारिश संभव है। वहीं मौसम विभाग की माने तो एक बार फिर राजस्थान पर मानसून मेहरबान हो गया है। अगले चार दिनों तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने 22 जिलों में अलर्ट जारी किया है।
भारी बारिश वाले जिले में बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, सिरोही। अति भारी बारिश वाले जिले में उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा शामिल है।।
उत्तराखंड: पर्वतीय क्षेत्रों में अलर्ट, मैदानी इलाकों में जलभराव
6 अगस्त: हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना।
देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट।
देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।
भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव से जनजीवन प्रभावित, कई मार्ग बंद
हिमाचल और जम्मू-कश्मीर: सतर्क रहने की अपील
पर्वतीय राज्यों में हो रही लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने निचले इलाकों में सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
मौसम विभाग की सलाह
नदी किनारे और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। यातायात और बिजली कटौती की संभावनाओं को देखते हुए आवश्यक तैयारी करें। स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग के ताज़ा अपडेट पर ध्यान दें। ( प्रकाश कुमार पांडेय)