29 जून 2025 राशिफल: इन 4 राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी!

Sunday 29th June Rasifal

Sunday 29 June Horoscope:  आज रविवार 29 जून का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए विशेष रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल और पंचांग गणना के आधार पर बनाए गए इस दैनिक राशिफल में आज का दिन मकर, मीन, तुला और धनु राशि वालों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का संक्षिप्त फलादेश। 29 जून 2025 का राशिफल Sunday 29 June Horoscope सारांश रूप में प्रस्तुत है… जिसमें  4 विशेष राशियों को भी चिन्हित किया है… जिन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है… इन 4 राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी…..

मेष (Aries):

आज आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। संतान की ओर से अच्छा समाचार मिल सकता है। कोई पुराना अटका कार्य भी पूरे होने की संभावना है।

वृषभ (Taurus):

इनकम में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में तनाव रह सकता है, लेकिन आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। कोई रुका हुआ लेन-देन निपट सकता है।

मिथुन (Gemini):

तनाव रहेगा, खासकर कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ेगा। बॉस से प्रशंसा मिलेगी। यात्रा में सतर्क रहें और कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

कर्क (Cancer):

किसी परिवारजन की तबीयत खराब हो सकती है। उधार लेना-देना हो सकता है। मित्र की मदद से काम बनने की उम्मीद है, लेकिन जल्दबाज़ी न करें।

सिंह (Leo):

सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। संतान के लिए कोई अच्छा निर्णय ले सकते हैं। कोर्ट केस से सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कन्या (Virgo):

परिवार में सुखद वातावरण रहेगा लेकिन स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। कार्यक्षेत्र में धोखा हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

तुला (Libra):

दिन सेहत के लिए अच्छा रहेगा। रिश्तों में मिठास आएगी। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। विद्यार्थियों को अच्छी सफलता के संकेत हैं।

वृश्चिक (Scorpio):

नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। पार्टनरशिप में संभलकर रहें। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

धनु (Sagittarius):

मनोकामना पूरी हो सकती है। किसी पद की प्राप्ति या नौकरी में पदोन्नति संभव है। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा और पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मकर (Capricorn):

सरकारी योजनाओं में निवेश का योग है। नौकरी चाहने वालों के लिए अच्छा मौका है। आलस्य से बचें और पढ़ाई में ध्यान दें।

कुंभ (Aquarius):

परिवार में अतिथि आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। आंखों की समस्या को अनदेखा न करें।

मीन (Pisces):
भाग्य साथ देगा। जो काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। करियर में नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकते हैं।

विशेष रूप से लाभप्रद राशियाँ (Top 4 Today)

मकर – नौकरी के नए अवसर और सरकारी योजनाओं में लाभ।

मीन – करियर में सफलता और रुका हुआ धन मिलना तय।

धनु – पदोन्नति और इच्छित काम की पूर्ति के संकेत।

तुला – संतान से शुभ समाचार और स्वास्थ्य में सुधार।

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपने नाम के पहले अक्षर से राशि तय करने के बजाय जन्म पत्रिका से चंद्र राशि जानना अधिक सटीक रहेगा।..(प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version