ज्येष्ठ माह का आज चौथा बड़ा मंगल..जानें दैनिक राशिफल… किन राशियों के जातकों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा
आज मंगलवार 3 जूल करे ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज अष्टमी तिथि रात 9 बजकर 57 मिनट तक रहने वाली है। इसके साथ ही दुर्गाष्टमी का व्रत भी आज ही है। आज सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक हर्षण योग रहा। इसके बाद वज्र योग लग गया है।। साथ ही आज रात 12 बजकर 59 मिनट तक पू.फा नक्षत्र भी रहेगा। इसके अतिरिक्त आज मंगलवार 3 जून को धूमावती जयंती भी है। साथ ही आज मंगलवार की सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर बुध मृगाशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। आज जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 3 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप आज का दिन बेहतर बना सकते हैं।
आज मंगलवार 3 जून 2025 को ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। जो कई शुभ योगों के साथ आई है। आज मंगलवार को वसुमान योग, रवि योग, हर्षण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग। इन योगों के प्रभाव से कुछ राशियों के लिए यह दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।
आज मंगलवार 3 जून का राशिफल
वृषभ (Taurus)
आर्थिक लाभ: संपत्ति, कमीशन या निवेश से लाभ की संभावना है।
करियर: नए अवसर मिल सकते हैं; योजनाओं को व्यवस्थित रूप से लागू करें।
ध्यान दें: बचत और निवेश में संतुलन बनाए रखें।
कर्क (Cancer)
पारिवारिक जीवन: ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है; पारिवारिक व्यापार में मुनाफा संभावित है।
ध्यान दें: भावनात्मक संतुलन बनाए रखें और बड़े निवेश से पहले सोच-विचार करें।
कन्या (Virgo)
वित्तीय स्थिति: रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है; विदेश से लाभ की संभावना है।
स्वास्थ्य: त्वचा संबंधी समस्याओं से सावधान रहें।
ध्यान दें: अनावश्यक खर्चों से बचें और पारिवारिक शांति बनाए रखें।
वृश्चिक (Scorpio)
कार्यक्षेत्र: प्रगति और मान-सम्मान की संभावना है; नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं।
ध्यान दें: धार्मिक गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें और आत्मबल बढ़ाएं।
मकर (Capricorn)
आर्थिक लाभ: कम मेहनत में अधिक लाभ की संभावना है; संपत्ति विवादों का समाधान संभव है।
ध्यान दें: धार्मिक यात्रा लाभकारी हो सकती है; स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
विशेष योगों का प्रभाव
वसुमान योग: धन और समृद्धि में वृद्धि।
रवि योग: सभी कार्यों में सफलता।
हर्षण योग: मानसिक सुख और संतोष।
सर्वार्थ सिद्धि योग: सभी कार्यों में सिद्धि प्राप्ति।
पंचांग और शुभ मुहूर्त
तिथि: शुक्ल पक्ष की अष्टमी
नक्षत्र: विशाखा
राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक….(प्रकाश कुमार पांडेय)