आज का राशिफल :इस राशि के जातक का आत्मविश्वास बढ़ेगा…कार्यस्थल पर बड़ सकती हैं जिम्मेदारियां

Know-what-today-horoscope-says

आज का राशिफल :इस राशि के जातक का आत्मविश्वास बढ़ेगा…कार्यस्थल पर बड़ सकती हैं जिम्मेदारियां

मंगलवार, 23 सितंबर 2025 को चंद्रमा मकर राशि में और मंगल मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य कन्या राशि में स्थित हैं। ग्रहों की यह स्थिति कार्यक्षेत्र, संबंध और स्वास्थ्य पर असर डालेगी।

मेष राशि (Aries)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी रह सकती है। खर्चों में सावधानी रखें।
उपाय: हनुमान जी को गुड़ का भोग लगाएँ।

वृषभ राशि (Taurus)

विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
उपाय: माता लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे। गुस्से से बचें। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन की संभावना है। प्रेम जीवन में तनाव संभव।
उपाय: तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें।

कर्क राशि (Cancer)

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी।
उपाय: भगवान शिव को सफेद चंदन चढ़ाएँ।

सिंह राशि (Leo)

आज कार्यक्षेत्र में चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ बन सकती हैं। आत्मविश्वास से कार्य करें। निवेश सोच-समझकर करें। संतान से सुख मिलेगा।
उपाय: गुड़ और चना दान करें।

कन्या राशि (Virgo)

धन लाभ की प्रबल संभावना है। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन शुभ। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी।
उपाय: दुर्गा मां को धूप अर्पित करें।

तुला राशि (Libra)

आज यात्रा से लाभ होगा। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।
उपाय: काले तिल का दान करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आज प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। पैसों के मामले में सतर्क रहें। नौकरी बदलने की सोच सकते हैं।
उपाय: भगवान भैरव की पूजा करें।

धनु राशि (Sagittarius)

व्यवसाय में तरक्की होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। बच्चों के करियर को लेकर खुशी मिलेगी।
उपाय: पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें।

मकर राशि (Capricorn)

आज चंद्रमा आपकी राशि में है। आत्मबल बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम जीवन में खुशियाँ आएंगी। धन लाभ संभव है।
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्च अधिक हो सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी रहेगी। दोस्त मदद करेंगे।
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएँ।

मीन राशि (Pisces)
आज भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में सफलता। प्रेम जीवन में खुशियाँ। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: भगवान विष्णु को पीला वस्त्र अर्पित करें।
23 सितंबर 2025 को मंगलवार का दिन मेहनत और सकारात्मक सोच से सफलता दिलाने वाला है। मकर और कन्या राशि वालों को विशेष लाभ होगा, जबकि मिथुन और सिंह राशि को संयम और धैर्य से काम लेना चाहिए। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version