आज का राशिफल…मेष और वृषभ राशि के जातकों की आज चमकेगी किस्मत…कर्क-मकर वाले रहें सावधान
Tarot Rashifal 3 August 2025
आज रविवार का दिन सभी राशियों के लिए अलग अनुभव लेकर आएगा। मेष और वृषभ राशि के जातकों के लिए यह दिन आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद रहेगा, वहीं मिथुन राशि के जातकों को परिवारिक खुशियों का अनुभव होगा। कर्क और मकर राशि के जातकों को अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जा रही है, जबकि सिंह और कुंभ राशि के जातकों को कार्यों में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना चाहिए, कन्या राशि के जातकों को यात्रा के योग बन रहे हैं और धनु राशि के जातकों को शिक्षा व संतान से संबंधित सुखद परिणाम प्राप्त होंगे।
मेष राशि (Aries)
Tarot Rashifal for Mesh
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आज आर्थिक दृष्टि से यह दिन लाभकारी रहेगा और लंबे समय से अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए उपयुक्त है।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए समय प्रतिस्पर्धी वातावरण competitive environment का है। आज घर और बाहर दोनों ही जगह आपको प्रतिस्पर्धा Competition का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपके पराक्रम से रुकें हुए काम पूरे हो सकते हैं, लेकिन आज परिवार में मतभेद उभर सकते हैं, तो शांत रहने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज घर में उत्साह और सकारात्मक माहौल रहेगा। इस समय आपकी सामाजिक स्थिति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपनी दिनचर्या में थोड़े बदलाव से आप अपनी जिंदगी को और रोचक बना सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer) -**
कर्क राशि के जातकों को इस दिन अपने क्रोध और जलन पर काबू रखना आवश्यक है। आज जल्दबाजी में काम करने से नुकसान हो सकता है, इसलिए काम को सही तरीके से और संतुलित रूप से करने की कोशिश करें। संतान के मामले में भी यह समय उतना शुभ नहीं रहेगा।
सिंह राशि (Leo) -**
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किसी छोटी सी बात पर विवाद उत्पन्न हो सकता है, इसलिए आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी करीबी सहयोगी से परेशानी हो सकती है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।
कन्या राशि (Virgo) -**
कन्या राशि के जातकों के लिए आज यात्रा के योग बन रहे हैं। यह यात्रा ऑफिस के काम से संबंधित हो सकती है या किसी पारिवारिक समारोह में भाग लेने के लिए हो सकती है। कुछ लोग धार्मिक गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं।
तुला राशि (Libra) -**
तुला राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में सतर्क रहना आवश्यक है। किसी भी प्रकार के लेन-देन में सावधानी बरतें, खासकर परिवार या परिचितों के साथ। घर या वाहन पर खर्च होने की संभावना है, इसलिए बजट के हिसाब से चलें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) -**
वृश्चिक राशि के जातकों को इस समय नौकरी और व्यवसाय में लेन-देन में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्य स्थल पर सहयोगियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखना महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि इनके सहयोग से बिगड़े हुए कार्य भी ठीक हो सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) -**
धनु राशि के जातकों के लिए यह दिन शिक्षा, प्रतियोगिता, और संतान से संबंधित सुखद परिणाम लेकर आएगा। हालांकि, परिवार में किसी सदस्य से क्रोध या मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संयम बनाए रखें और शांति से समस्या का समाधान करें।
मकर राशि (Capricorn) -**
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय बेवजह की बहस से बचने का है। अपने सहयोगियों के साथ विवादों से दूर रहने की कोशिश करें, क्योंकि आपके झगड़े से स्थिति और बिगड़ सकती है। शांत रहकर काम करें और समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें।
कुंभ राशि (Aquarius) -**
कुंभ राशि के जातकों को आज अपने कार्यों में दिशा की कमी महसूस हो सकती है। ऐसे में यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें और मानसिक शांति बनाए रखें। अपने किसी भी प्रकार के व्यसनों पर काबू पाना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
मीन राशि (Pisces
मीन राशि के जातकों को आज कई समस्याओं और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं।