Rashifal today 11 June 2025: मेष राशि वाले जातकों को किसी काम में बड़ी सफलता आज मिल सकती है। उनकी प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। आज आपको अपने कार्य स्थल में क्रोध पर संयम रखना होगा। यह आपके लिए जरूरी है। Know what today horoscope says आज बुधवार का दिन बुध ग्रह से प्रभावित है। यह वाणी, व्यापार, बुद्धि और संचार का प्रतिनिधित्व करता है। आज ही के दिन जहां कुछ राशियों को आर्थिक लाभ के साथ अपने करियर में उन्नति मिल सकती है तो वहीं कुछ राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
जानिए 12 राशियों के लिए आज बुधवार 11 june का दिन कैसा रहने वाला है…. जानें आखिर क्या कहता है आज today आपकी राशि…
मेष (Aries)
today horoscope आज का दिन आपका आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आज आपका काम में मन लगेगा और अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ मिलने के योग बन रहा है। परिवार के साथ भी आज समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। इस राशि से अष्टम गोचर करते चन्द्रमा और तृतीय स्थान के गुरु शुभ होकर जॉब में किसी विशेष काम में बड़ा लाभ दे सकते हैं।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
वृषभ (Taurus)
वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना संबंधों में खटास आ सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें। घर में किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। आज बुधवार का दिन चन्द्रमा सप्तम गोचर कर रहा है। आज आपको जॉब प्रमोशन के मामलों में कुछ नवीन दायित्वों की सम्भावना है।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 6
मिथुन (Gemini)
बुधवार का दिन आपके लिए अनुकूल है। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता के संकेत हैं। विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
कर्क (Cancer)
आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मतभेद संभव है। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। कोई पुरानी चिंता दूर होगी।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
सिंह (Leo)
मानसिक मजबूती के साथ दिन की शुरुआत करें। पुरानी योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। पिता या गुरु से सहयोग मिलेगा। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
कन्या (Virgo)
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन योजनाओं में बदलाव की जरूरत होगी। किसी जरूरी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले ध्यान दें। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें, खासकर पाचन संबंधी समस्याओं से।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 7
तुला (Libra)
दाम्पत्य जीवन में सुख की अनुभूति होगी। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। घर में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
वृश्चिक (Scorpio)
आज सतर्कता बरतें। कोई पुराना विवाद उभर सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी प्रिय मित्र से मदद मिल सकती है।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 9
धनु (Sagittarius)
धार्मिक प्रवृत्तियों में रुचि बढ़ेगी। किसी आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में लाभ मिलेगा। संतान से खुशी मिलेगी।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
मकर (Capricorn)
नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। नौकरी में प्रमोशन या स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। निवेश से लाभ होगा।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8
कुंभ (Aquarius)
बौद्धिक कार्यों में आज सफलता मिलेगी। लेखन, मीडिया या शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। हलांकि आपके घर में आज किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, धैर्य रखें।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 4
मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए उत्तम है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आज धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 7
ज्योतिषियों की विशेष सलाह
आज Today 11 june के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से बुध ग्रह मजबूत होता है। इसके साथ ही वाणी में मिठास भी आती है।..(प्रकाश कुमार पांडेय)





