पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। बीजेपी की जीत के बाद अब तृणमूल कांग्रेस यानी TMC के भीतर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि पार्टी के कई नेता और विधायक अब खुलकर दूरी बनाते दिखाई दे रहे हैं। 20 मई को TMC ने राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया था, लेकिन इस आंदोलन में पार्टी के कई विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल नहीं हुए। इसके बाद से ही पार्टी के अंदर टूट और नाराजगी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक कई पार्षद पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं और अब पार्टी के सांसदों को लेकर भी बड़ी अटकलें लगाई जा रही हैं। दावा किया जा रहा है कि TMC के करीब एक दर्जन सांसद पाला बदल सकते हैं। इनमें कुछ सांसद सीधे बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, जबकि कुछ बाहर से बीजेपी को समर्थन देने की तैयारी में बताए जा रहे हैं। संसद में फिलहाल TMC के 29 सांसद हैं और अगर बड़ी संख्या में सांसद पार्टी छोड़ते हैं तो बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!
-
By DigitalDesk
- Categories: मुख्य समाचार, राजनीति, वीडियो
- Tags: #WestBengal #TMC #BJP #MamataBanerjee #Politics #BreakingNews #PoliticalNews #TrendingNews
Related Content
एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा....एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश
By
DigitalDesk
July 21, 2026
Sports News Update: रोहित शर्मा की एक बात ने बदल दी संजू सैमसन की सोच, फिर खेली विश्व कप की सबसे यादगार पारी
By
DigitalDesk
July 21, 2026
UPI Without Internet: बिना इंटरनेट भी चलेगा UPI! फ्लाइट और मेट्रो में भी होगा आसान पेमेंट, NPCI ला रहा नई सुविधा
By
DigitalDesk
July 21, 2026