टाइटैनिक देखने गई पनडुब्बी का मिला मलबा, कंपनी ने यात्रियों के मौत की करी पुष्टि

टाइटैनिक का मलबा देखने गई पनडुब्बी जो पिछले कई दिनों से अटलांटिक सागर में गायब है, उसका मलबा मिल गया है. इसके साथ ही  पनडुब्बी में सवार पाकिस्तानी अरबपति समेत सभी लोगों की मौत की भी पुष्टि हो गई है. पनडुब्बी संचालित करने वाली कंपनी  ओशन गेट ने कहा कि पनडुब्बी में सवार पांचों यात्रियों की मौत हो गई है. हमें इन लोगों की जान जाने का बहुत दुख है.हालांकि, इनमें से किसी का भी शव बरामद नहीं किया जा सका है.

 

बरामद किया गया मलबा
टाइटन पनडुब्बी का मलबा शुक्रवार को यूएवी द्वारा बरामद किया गया. ये मलबा टाइटैनिक के पास पड़ा हुआ था. टाइटन पनडुब्बी का संचालन करने वाली कंपनी ओशनगेट ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उनका मानना ​​है कि चालक दल के पांच सदस्यों की दुखद मृत्यु हो गई है. इस हादसे में ओसियनगेट कंपनी के संस्थापक और सीईओ भी शामिल हैं.ओशनगेट ने एक बयान में कहा, कंपनी के सीईओ स्टॉकटन रश, पाकिस्तानी अरबपति व्यवसायी शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद, ब्रिटिश व्यवसायी और संस्थापक हामिश हार्डिंग और फ्रांसीसी खोजकर्ता पॉल-हेनरी नार्जियोलेट “दुखद रूप से खो गए हैं.”. बता दें कि टाइटन पनडुब्बी की 96 घंटे की ऑक्सीजन आपूर्ति गुरूवार को ही खत्म हो गई थी.

 

टाइटन पनडुब्बी कैसे डूबी?

मलबे के प्रारंभिक विश्लेषण से पता चला कि टाइटन पनडुब्बी विस्फोट के कारण डूबी है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि विस्फोट इसके उपकरण या ऑक्सीजन टैंक में हो सकता है. यह पनडुब्बी 4000 मीटर की गहराई तक गोता लगाने में सक्षम थी. इतनी गहराई पर दबाव सतह की तुलना में 296 गुना अधिक होता है. यदि पनडुब्बी बहुत तेजी से नीचे आती है, तब भी विस्फोट हो सकता है. ओसियनगेट ने यह भी कहा है कि वह मलबे के विस्तृत विश्लेषण के बाद ही दुर्घटना के कारण का खुलासा कर पाएगा.

टाइटन पनडुब्बी से संपर्क टूटने के बाद से उत्तरी अटलांटिक महासागर के 300 मील के भीतर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था. इसमें अमेरिकी और कनाडाई नौसेना के अलावा कई निजी एजेंसियां भी शामिल थीं. इस पनडुब्बी में 96 घंटे ऑक्सीजन होने का दावा किया गया था, हालांकि विशेषज्ञों को शुरू से ही इस दावे पर संदेह था.

 

क्या पनडुब्बी में हुआ था विस्फोट?
सर्च ऑपरेशन के लोगों ने बताया कि इसमें भयानक विस्फोट हुआ था. धमाके की बात शायद इसलिए की जा रही है क्योंकि मलबा दो हिस्सों में मिला है. एक इसके पिछले हिस्से का मलबा था और दूसरा लैंडिंग फ्रेम का. इससे यह आशंका जताई जा रही है कि टाइटन दो हिस्सों में टूट गया.

 

Exit mobile version