राजस्थान की चर्चित आईएएस अधिकारी Tina Dabi एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई नीति या सोशल मीडिया पोस्ट नहीं, बल्कि उनका नया तबादला है। राजस्थान सरकार द्वारा देर रात जारी ट्रांसफर सूची में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। सरकार ने टीना डाबी को बाड़मेर से टोंक जिले का कलेक्टर नियुक्त किया है। खास बात यह है कि टोंक विधानसभा क्षेत्र से Sachin Pilot विधायक हैं, जिससे इस पोस्टिंग को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। इस फेरबदल में कुल 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए, जिनमें 25 जिलों के कलेक्टर, मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव और विशिष्ट सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। वहीं जयपुर कलेक्टर Jitendra Soni को मुख्यमंत्री का सचिव और डीआईपीआर का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा टीना डाबी की बहन Riya Dabi को उदयपुर जिला परिषद सीईओ पद से हटाकर मुख्यमंत्री के ओएसडी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव से राज्य की सियासत और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इन बदलावों का असर प्रशासनिक कामकाज पर भी देखने को मिल सकता है।
Tina Dabi का ट्रांसफर, टोंक से सचिन पायलट MLA
-
By DigitalDesk
- Categories: मुख्य समाचार, राजनीति, वीडियो
- Tags: #TinaDabi #IAS #Rajasthan #Tonk #Barmer #SachinPilot #RiyaDabi #Transfer #Administrative #BreakingNews
Related Content
Rashifal: 5 सितंबर राशिफल इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल
By
DigitalDesk
September 5, 2026
तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया
By
DigitalDesk
September 4, 2026
Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल
By
DigitalDesk
September 4, 2026
एससीओ बंदरगाह आर्थिक सहयोग केंद्र थ्येनचिन में स्थापित
By
DigitalDesk
September 4, 2026
आंदोलन से सत्ता तक बालेन शाह...क्या आपदा में टिक पाएगी Gen-Z सरकार?
By
DigitalDesk
September 4, 2026