शीत्सांग के भूकंप प्रभावित नागछु शहर के बाछेन जिले में बिजली आपूर्ति बहाल

24 अक्तूबर को रात 8:38 बजे, अंतिम निम्न-वोल्टेज ट्रांसफार्मर क्षेत्र में बिजली
की बहाली के साथ, शीत्सांग के 7.0 तीव्रता के भूकंप प्रभावित नागछु शहर के
बाछेन जिले में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बहाल हो गई।
भूकंप के बाद, स्टेट ग्रिड शीत्सांग इलेक्ट्रिक पावर ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए,
आपातकालीन बचाव और बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रभावित क्षेत्र में
संसाधनों को तत्काल तैनात किया।

24 तारीख़ तक, आपातकालीन मरम्मत कार्यों के लिए कुल 301 कर्मियों और
39 वाहनों को तैनात किया गया, साथ ही 19 मध्यम और निम्न-वोल्टेज जनरेटर
ट्रक, आपातकालीन उपकरणों के 83 सेट और बिजली कनेक्शन की आपूर्ति भी की
गई थी। कार्यों में ऑन-साइट कमांड सेंटर को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना,
पुनर्वास स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था करना, टेंटों को बिजली से जोड़ना और बिजली
लाइनों को बहाल करना शामिल था।

इसके बाद, स्टेट ग्रिड शीत्सांग इलेक्ट्रिक पावर भूकंप प्रभावित क्षेत्र के प्रमुख
स्थानों पर बिजली आपूर्ति की गारंटी देने की अपनी जिम्मेदारियों को निभाना
जारी रखेगी, जिससे प्रभावित लोगों को सर्दियों में गर्माहट मिलती रहे और
भूकंपग्रस्त क्षेत्र में सुरक्षित और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के
लिए हर संभव प्रयास किया जा सके।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version