एअर इंडिया के विमान में बम की धमकी से हड़कंप, जानें किसने दी थी पायलट को विमान में बम प्लांट करने की धमकी?

Threat to bomb Air India flight Mumbai Thiruvananthapuram AI 657

मुंबई से तिरुवनंतपुरम पहुंची एअर इंडिया की फ्लाइट AI 657 में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट सूत्रों की माने तो धमकी के बाद यहां हवाई अड्डे पर पूरी तरह से इमरजेंसी लगा दी गई। सुरक्षा के इंतजाम के बाद फ्लाइट को यहां एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।

यात्रियों को रेस्क्यू कर ने के बाद विमान का कोना-कोना खंगाला गया। डॉग और बम स्कवाड की टीम के साथ सुरक्षा दस्ते ने पूरा प्लेन खंगाला। इस दौरान पुलिस और CISF के जवानों की टीम ने विमान की बारिकी से तलाशी ली। बताया जाता है कि एयर इंडिया की फ्लाइट जब मुंबई से तिरुवनंतपुरम पहुंची ही थी कि पायलट ने एयरपोर्ट के अधिकारियों को इस उसके विमान में बम प्लांट होने की सूचना दी थी। जिससे सभी के हाथ-पैर फूल गए। हालांकि अब तक कुछ भी संदिग्ध वस्तु विमान में मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है।

मुंबई से तिरुवनंतपुरम पहुंचे एअर इंडिया के विमान में बम की धमकी के बाद वहां सतर्कता बढ़ा दी है। विमान से तिरुवनंतपुरम में सभी 135 यात्री सुरक्षित उतार लिये गये हैं। बता दें एअर इंडिया की मुंबई से उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट में बम रखे होने की धमकी मिली थी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। इस धमकी के मिलने के बाद तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर तत्काल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 135 यात्रियों के साथ चालक दल को सुरक्षित फ्लाइट से नीचे उतार लिया गया।

पायलट ने दी जानकारी

विमान के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के नजदीक पहुंचने के बाद विमान के पायलट ने ही बम की धमकी मिलने की जानकारी एटीसी को दी थी। पायलट ने बताया था कि उनके विमान में 135 यात्री सवार हैं। हालांकि अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि आखिर विमान में बम रखे होने की धमकी किसने दी थी और कैसे दी थी।

Exit mobile version