Wednesday, March 18, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

जाको राखे साईंया..मार सके न प्लेन!..वो 5 सेकंड…जानें कैसे बची भीषण हादसे में भी रमेश विश्वास कुमार की जान….PM मोदी खुद अस्पताल पहुंचे..जाना रमेश का हालचाल 

DigitalDesk by DigitalDesk
June 13, 2025
in Uncategorized
0
Those five seconds are how Ramesh Vishwas Kumar life was saved even in a horrific accident
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

13 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो लंदन जा रही थी, टेकऑफ के कुछ ही समय बाद अनियंत्रित होकर एक अस्पताल के हॉस्टल भवन से जा टकराई। इस हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई, लेकिन एक नाम रमेश विश्वास कुमार ऐसा रहा जिसने चमत्कारिक रूप से मौत को मात दी। अस्पताल के बिस्तर पर लेटे विश्वास कुमार ने मीडिया के साथ भी अपनी आपबीती साझा की और बताया कि प्लेन जैसे ही रनवे पर स्पीड पकड़ने लगा, तभी कुछ अजीब-सा लगा था।

विमान हादसे में बचे रमेश विश्वास कुमार से की पीएम मोदी ने मुलाकात

प्लेन से कूदे नहीं थे रमेश
सीट समेत मैं बाहर गिर गये थे
रमेश विश्वास कुमार ने पीएम को बताया घटनाक्रम
रमेश ने बताया प्लेन क्रैश में भी कैसे बचे जिंदा

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

आज शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अस्पताल पहुंचे और रमेश से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। दोनों के बीच यह मुलाकात भावुक कर देने वाली रही।

हादसे के चश्मदीद…रमेश की जुबानी आपबीती

बुरी तरह जले बाएं हाथ के साथ अस्पताल के बिस्तर पर लेटे रमेश ने बताया कि टेकऑफ के वक्त ही उन्हें कुछ अजीब सा महसूस हुआ था। जैसे सब कुछ कुछ सेकंड के लिए थम गया हो। फिर अचानक कई हरी और सफेद लाइट्स जगमगाने लगीं। इसके बाद जोरदार झटका महसूस हुआ। तब तक विमान सीधे हॉस्टल की इमारत से जा टकराया था।

रमेश विश्वास कुमार ने कहा उन्होंने खुद को सीट समेत नीचे गिरता पाया। शायद मेरी किस्मत थी कि जिस हिस्से में मैं था वो नीचे गिरा और ऊपर के हिस्से में आग लग गई।

आंखों के सामने एयर होस्टेस और दर्जनों यात्रियों को जलते देखा

मौत से मुठभेड़… जिंदगी की जीत

रमेश विश्वास कुमार ने बताया कि उनकी आंखों के सामने दो एयर होस्टेस, एक अंकल-आंटी और दर्जनों यात्री जलते हुए देखे, लेकिन वे सीट सहित नीचे की ओर गिर गए और दरवाजे से बाहर निकलने में सफल हो गए। उनके मुताबिक अगर 5 सेकंड की भी देरी होती, तो शायद वे भी इस दुर्घटना का शिकार हो जाते।

पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री मोदी ने रमेश के साहस और जीवटता की सराहना की। उन्होंने कहा “ईश्वर की कृपा और आपकी हिम्मत ने आपको बचाया है। देश आपके इस अद्भुत संकल्प और जीवटता से प्रेरणा लेगा।
बता दें रमेश विश्वास कुमार का इलाज अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनका बायां हाथ झुलस गया है, लेकिन उनकी हालत अब स्थिर है। उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। इस हादसे ने जहां कई परिवारों को गहरे दुख में डुबो दिया, वहीं रमेश विश्वास की कहानी इस बात का प्रतीक है कि जब तक ऊपर वाला चाहता है, तब तक कोई नहीं छू सकता। उनकी जीवटता और ईश्वर में आस्था ने उन्हें “मौत के मुंह से बाहर” निकाल लिया। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 137
Tags: #Ahmedabad plane accident#Ramesh Vishwas Kumar#Terrible accident
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

बिजनेस
PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

मुख्य समाचार
West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version