Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

जानें इस बार उज्जैन महाकाल मंदिर में क्यों नहीं मनेगी बड़े स्तर पर होली…! क्या बाबा महाकाल नहीं खेलेंगे हर साल की तरह इस बार ‘होली”…मंदिर समिति ने लागू किये ये सख्त नियम

DigitalDesk by DigitalDesk
March 12, 2025
in इंदौर, धर्म, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस साल होली और रंगपंचमी पर रंग गुलाल नहीं उड़ेगा। भक्तों के लिए इस बार सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं। बता दें देश भर में गुरुवार 13 मार्च को परंपरागत होलिका दहन और इसके बाद 14 मार्च को धुलेंडी का उत्सव मनाया जाएगा। लेकिन बाबा महाकाल के दरबार में पिछले साल हुई आगजनी के हादसे के बाद इस बार मंदिर प्रबंधन ने सख्त नियम लागू कर दिए हैं। मंदिर परिसर में रंग और गुलाल के साथ प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। इतना ही नहीं मंदिर समिति की ओर से भी भगवान को अर्पित करने के लिए बहुत सीमित मात्रा में ही हर्बल गुलाल दी जाएगी।

  • बाबा महाकाल संग भक्त नहीं उड़ा सकेंगे रंग और गुलाल
  • गर्भगृह में आग लगने के बाद लिया गया बैन का फैसला
  • पिछले साल हुई थी गर्भगृह में आगजनी की घटना
  • भगवान को चढ़ाया जाएगा प्रतीकात्मक हर्बल रंग
  • महाकाल मंदिर में होली और रंगपंचमी का प्लान तैयार
  • मंदिर परिसर में होली खेलने की नहीं मिलेगी अनुमति
  • किसी भक्त को रंग या गुलाल लेकर अंदर प्रवेश नहीं
  • कड़ी जांच पड़ताल के बाद मिलेगा मंदिर में प्रवेश
  • पिछले साल गुलाल में लग गई थी आग

इस तरह उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में इस बार धुलेंडी और रंगपंचमी पर केवल रंग की परंपरा निभाई जाएगी। पुजारी भगवान महाकाल को केवल प्रतीक स्वरुप हर्बल गुलाल और एक लोटा केसर से बना हर्बल रंग ही अर्पित कर सकेंगे। यह निर्णय उज्जैन कलेक्टर और मंदिर प्रशासक नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया है।
मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से रंगोत्सव के नाम पर रंग गुलाल के अत्यधिक प्रयोग पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही नंदी हाल, गणेश और कार्तिकेय मंडपम सहित मंदिर परिसर में भी इस बार होली खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Related posts

Petrol diesel prices today

Petrol, diesel prices today, July 22:दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और दूसरे शहरों में देखें पेट्रोल और डीजल के ताज़ा रेट देखें

July 22, 2026
ISRO

ISRO Recruitment 2026: 462 अप्रेंटिस पदों के लिए 25 जुलाई को वॉक-इन ड्राइव। VSSC तिरुवनंतपुरम में 25 जुलाई, 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू

July 22, 2026

पिछली बार हुई आगजनी से लिया सबक

महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से नियम इतने सख्त कर दिए गए हैं कि कोई भक्त, पुजारी, कर्मचारी ही नहीं पंडे-पुजारियों को भी रंग-गुलाल के साथ मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल संध्या के समय होने वाली आरती में सीमित मात्रा में मंदिर समिति की ओर से हर्बल गुलाल ही उपलब्ध कराया जाएगा। दरअसल यह फैसला पिछले साल 2024 में धुलेंडी के दिन हुई आगजनी की दुर्घटना के बाद लिया गया है। बता दें पिछली बार भस्म आरती के दौरान महाकाल बाबा के दरबार में आग लग गई थी,जिससे वहां मौजूद 14 पुजारी और श्रद्धालु झुलस गए थे। इसके बाद गंभीर रुप से झुलसे 80 वर्षीय पुजारी सत्यनारायण सोनी की मौत हो गई थी।

रंगोत्सव के नाम पर उड़ता था जमकर रंग-गुलाल

बता दें पिछले कई साल से बाबा महाकाल के मंदिर में रंगोत्सव के नाम पर जमकर रंग गुलाल के गुबारे और रंगों की बौछार की जा रही थी। पिछले साल 2024 की धुलेंडी पर जब केमिकल वाले गुलाल का अत्यधिक प्रयोग किया गया, जिससे गर्भगृह में आग लग गई थी। इस हादसे में पुजारी और पुरोहित, सेवक सहित कई श्रद्धालु घायल हो गए थे। इनमें से एक पुजारी की उपचार के दौरान मौत भी हो गई थी। ऐसे में इस बार मंदिर समिति ने रंग गुलाल के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

होली पर इस बार यह व्यवस्था रहेगी

बाबा महाकाल के दरबार में इस बार होली के दिन भस्म आरती के साथ संध्या आरती और शयन आरती में भगवान को केवल प्रतीक स्वरूप शुद्ध और हर्बल गुलाल ही अर्पित किया जाएगा। होली के बाद रंगपंचमी के दिन भी पुजारी भगवान महाकाल को केवल एक लोटा केसर से बना हर्बल रंग ही अर्पित कर सकेंगे। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से परंपरा के निर्वहन के लिए भस्म आरती करने वाले पुजारी और सरकारी पुजारी को हर्बल गुलाल के साथ केसर से बना रंग उपलब्ध कराएगी। वहीं धुलेंडी और रंगपंचमी दोनों ही दिन नंदी हाल, गणेश और कार्तिकेय मंडपम के साथ संपूर्ण मंदिर परिसर में होली खेलने पर प्रतिबंध रहेगा। मंदिर के पुजारी, पुरोहित,कर्मचारी और भक्त कोई भी अपने साथ रंग—गुलाल लेकर मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं करेगा। प्रवेश द्वारों पर तैनात किये गये सुरक्षाकर्मी सभी की सख्त जांच पड़ताल करेंगे। इसके बाद प्रवेश दिया जाएगा। धुलेंडी और रंगपंचमी के दिन पर पूरे समय चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी रखी जाएगी।

Post Views: 601
Tags: #Mahakaleshwar Temple color gulal#Mahakaleshwar Temple Holi#Mahakaleshwar Temple Rangpanchami#Ujjain Mahakaleshwar Temple
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version