Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ये क्या हुआ ? यहां निर्दलीय विधायकों को तौलने लगी भाजपा

बिप्लब से नई दिल्ली में मिले निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत

DigitalDesk by DigitalDesk
June 15, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
ये क्या हुआ ? यहां निर्दलीय विधायकों को तौलने लगी भाजपा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हरियाणा में गठबंधन सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के बीच संबंध लगातार तल्ख़ होते जा रहे हैं। दोनों दलों के नेताओं की तरफ से पिछले कुछ दिन में चुनावी गठबंधन को लेकर जिस तरह की बयानबाजी हुई है उसे देखते हुए माना जा रहा है कि फिलहाल पैदा हो चुकी दरार आने वाले समय में और चौड़ी होगी। इस दौरान निर्दलीय विधायक अपने लिए मंत्री पद पाने का अवसर देख रहे हैं। हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब से लगातार निर्दलीय विधायकों की मुलाकात हो रही हैं। सोमवार को नई दिल्ली में पृथला से निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत ने देब से मिलकर हरियाणा के राजनैतिक हालात और भाजपा-जजपा के बीच गड़बड़ाये तालमेल पर चर्चा की।

जजपा से गठबंधन नहीं रखना चाहती भाजपा

मुलाकात के बाद रावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस तरीके के हालात है ऐसे में एक घंटा भी भाजपा को जजपा से गठबंधन नहीं रखना चाहिए। हमने प्रदेश भाजपा प्रभारी के साथ विस्तार से चर्चा की है।जजपा से नाता तोड़ने के बाद भी मनोहर सरकार निश्चित तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करेगी। रावत ने कहा कि जजपा के नेता जिस प्रकार से प्रदेश भाजपा प्रभारी पर बयानबाजी कर रहे हैं, इसकी मैं निंदा करता हूँ। गौरतलब है कि बीते बृहस्पतिवार को चार निर्दलीय विधायको ने भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब से भेंट कर इन कयासों को बल दिया था कि जजपा से गठबंधन टूटने की सूरत में निर्दलीय विधायक एकजुटता के साथ सरकार को समर्थन देने के लिए तैयार रहेंगे। चरखी दादरी के निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने बृहस्पतिवार सुबह भाजपा प्रभारी से दिल्ली में मुलाकात की थी।
बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद, पूंडरी के विधायक रणधीर गोलन और नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर ने बृहस्पतिवार रात को दिल्ली में ही भाजपा प्रभारी से मिलकर जजपा के हटने पर समर्थन का भरोसा दिया था।इसमें कोई दो राय नहीं कि निर्दलीय विधायक हरियाणा सरकार में मंत्री बनने का अवसर देख रहे हैं और यह तभी सम्भव है जब भाजपा सरकार में शामिल जजपा से अपना रास्ता अलग कर ले। इसलिए हरियाणा भाजपा प्रभारी से मुलाकात कर निर्दलीय विधायक ये यकीन दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि सरकार पूरे पांच साल तक चलाने में वे सहयोग देंगे और कभी धोखा नहीं देंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

निर्दलीय विधायकों की संख्या सात है

प्रदेश में निर्दलीय विधायकों की तादाद सात है। महम के विधायक बलराज कुंडू को छोड़ बाकी छह विधायक रणजीत सिंह चौटाला, नयनपाल रावत, धर्मपाल गोंदर, रणधीर सिंह गोलन, सोमबीर सिंह सांगवान व राकेश दौलताबाद सरकार के साथ हैं। रणजीत सिंह चौटाला सरकार में कैबिनेट मंत्री है। बाकी निर्दलीय विधायकों को सरकार ने चेयरमैन बनाकर अपने साथ रखा हुआ है। सिरसा से हलोपा विधायक गोपाल कांडा भी सरकार के साथ हैं।

जजपा तीन सीटों पर कर सकती है दावेदारी

नई दिल्ली में भाजपा हाईकमान को भी इस बात का अंदेशा है कि लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन टूट सकता है। दरअसल जजपा हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से कम से कम तीन सीट चुनावी गठबंधन के तहत मांगने की इच्छुक है जबकि भाजपा किसी भी सूरत में चुनावी गठबंधन करने को राजी ही नहीं है। ऐसे में अगर दोनों पार्टियां अलग-अलग लड़ी तो सरकार साथ मिलकर चलाना संभव ही नहीं होगा। फिलहाल दोनों पार्टियों के बीच जरूरत का नाता ही है। जजपा सरकार में हर हाल में बनी रहना चाहती है क्योंकि दस विधायको के बल पर उसे सरकार में बड़ी हिस्सेदारी मिली हुई है दूसरी तरफ भाजपा नेताओं को लगने लगा है कि सरकार में होने के चलते ही जजपा मज़बूत हुई है और आगे साथ निभाया तो भाजपा के लिए नुकसानदायक हालात होंगे।

विधायकों से मुलाकात का सिलसिला

अगले साल लोकसभा चुनाव के बाद अक्टूबर में हरियाणा विधानसभा चुनाव होने हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा ऐन चुनाव से पहले जजपा का साथ छोड़ने की बजाय इस साल में ही जजपा को बॉय बॉय बोलने का मन बना रही है। इसलिए बिप्लब देब का निर्दलीय विधायकों से मुलाकात का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि भाजपा के भीतर कुछ नेताओं का यह भी मानना है कि जजपा के साथ गठबंधन चुनाव में भी रखना चाहिए।

Post Views: 159
Tags: Delhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version