Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

इस राशि के लिए सामान्य से थोड़ा बेहतर रहने वाला है यह सप्ताह…जानें आपका राशिफल

DigitalDesk by DigitalDesk
November 16, 2025
in धर्म, पटना, बिहार, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Know-what-today-horoscope-says
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इस राशि के लिए सामान्य से थोड़ा बेहतर रहने वाला है यह सप्ताह…जानें आपका राशिफल

मेष (Aries)
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से थोड़ा बेहतर रहने वाला है। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए खर्चों में सावधानी बरतें। बिजनेस में ध्यान की आवश्यकता है, किसी बड़े निर्णय को अभी टाल दें। नौकरी करने वालों के लिए समय शुभ है, सैलरी बढ़ने की भी संभावना बन रही है। छात्रों की एकाग्रता थोड़ी कमजोर रहेगी। सेहत को नजरअंदाज न करें, छोटी समस्या भी बढ़ सकती है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

वृषभ (Taurus)
यह सप्ताह आपके लिए संतुलित परिणाम लेकर आएगा। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकते हैं, इसलिए पुरानी बातों को भूल जाना ही बेहतर रहेगा। धन के मामले में लाभ मिलेगा और निवेश फायदेमंद साबित होगा। बिजनेस में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। नौकरीपेशा लोग सिर्फ अपने काम पर फोकस करें। छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुट जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन खानपान का ध्यान जरूरी है।

मिथुन (Gemini)
यह सप्ताह आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। प्रेम जीवन में साथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी सतर्कता की जरूरत रहेगी। धन के मामले में वित्तीय स्थिति मजबूत होगी, किसी प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ मिलेगा। बिजनेस में पुराना रुका काम दोबारा शुरू होगा और नए प्रोजेक्ट भी मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत बढ़ानी होगी तभी सफलता मिलेगी। गलत खान-पान से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क (Cancer)
यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन में खुशी और आनंद प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में समझदारी की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और आप कोई नया सेविंग प्लान भी बना सकते हैं। शेयर मार्केट में लाभ संभव है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन थोड़ा आराम करना जरूरी है।

सिंह (Leo)
यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। प्रेमी जोड़ों के बीच मनमुटाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी दिखेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और धार्मिक कार्यों में खर्च करेंगे। बिजनेस में जोखिम लेने से बचें। नौकरी में मेहनत रंग लाएगी और बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में ढील दे सकते हैं, इसलिए समय का सदुपयोग करें। कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है, खासकर पेट संबंधी दिक्कत।

कन्या (Virgo)
यह सप्ताह सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में साथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। इनकम के अनुसार खर्च करें। बिजनेस में नए लोगों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में संघर्ष बढ़ सकता है लेकिन अंत में फायदा मिलेगा। छात्रों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। गले से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, डॉक्टर से सलाह लें।

तुला (Libra)
यह सप्ताह आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। प्रेम जीवन में साथी का मूडी व्यवहार परेशानी बढ़ा सकता है। दांपत्य जीवन में गलतफहमी के कारण विवाद हो सकते हैं। बिजनेस में बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। कोई बड़ा निर्णय सोच-समझकर ही लें। विद्यार्थियों को मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। सेहत पर विशेष ध्यान दें।

वृश्चिक (Scorpio)
यह सप्ताह कुछ कठिनाइयों वाला हो सकता है। प्रेमी जोड़ों को समय निकालकर रिश्ते को बेहतर बनाना होगा। दांपत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। खर्च बढ़ेंगे लेकिन इनकम के नए सोर्स भी खुलेंगे। रियल एस्टेट में लाभ संभव है। बिजनेस का विस्तार होगा और नए प्रोजेक्ट मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से हट सकता है। मौसम बदलने से सिरदर्द या कमजोरी बढ़ सकती है।

धनु (Sagittarius)
यह सप्ताह कुछ उलझनें लेकर आएगा। प्रेम जीवन में झगड़े बढ़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में अंडरस्टैंडिंग अच्छी रहेगी। खर्च और आय दोनों पर नियंत्रण रखें। लॉन्ग टर्म निवेश लाभ देगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुरानी समस्या को नजरअंदाज न करें। प्राणायाम से फायदा होगा।

मकर (Capricorn)
यह सप्ताह चुनौतियों भरा हो सकता है। प्रेम जीवन में बाहरी व्यक्ति के कारण समस्याएं आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा और दोनों साथी साथ समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, खर्च अचानक बढ़ेंगे। बिजनेस में जोखिम न लें। नौकरी में प्रमोशन से खुशी मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई से दूरी बना सकते हैं। नसों से संबंधित समस्या हो सकती है।

कुंभ (Aquarius)
यह सप्ताह सामान्य रहेगा। प्रेमी जोड़ों को सोच-समझकर बोलना होगा। दांपत्य जीवन में भरोसा बनाए रखें। निवेश के लिए सप्ताह उत्तम है। विद्यार्थियों को निराशा हाथ लग सकती है, इसलिए मेहनत बढ़ाएं। सेहत अच्छी रहेगी।

मीन (Pisces)
यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन मजबूत होगा और भविष्य की योजनाएं बनेंगी। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। कुछ अनिवार्य खर्च सामने आएंगे, कानूनी मामले में खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस में सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोग समझदारी से काम लें। विद्यार्थी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

Post Views: 207
Tags: #going to be a little better than normal for this zodiac sign #Know your horoscope
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version