Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

इस बार नहीं चलेगा तेरा मेरा, योग्य को ही मिलेगा चुनाव में टिकट…यह कहकर पायलट ने किस पर साधा निशाना ?

DigitalDesk by DigitalDesk
October 3, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, शहर और राज्य, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की फौजखड़ी हो रही है। कांग्रेस भी संभावित प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रुप देने में जुटी है। इस बीच राजरूथा प्रदेश में कांग्रेस की सूची आने से पहले कांग्रेस कार्य समिति सदस्य और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है। पायलट ने कहा इस बार राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए टिकट “तेरा मेरा” यानी व्यक्तिगत वफादारी के बजाय योग्यता के आधार पर दिए जाएंगे। बता दें टिकट वितरण से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स​क्रिय हो गए हैं। वे अपने समर्थकों को अधिक से अधिक टिकट दिलाने की कोशिश में जुटे हैं, जिससे समय आने पर विधायक दल की बैठक में उनके समर्थका विधायकों की संख्या सबसे अधिक हो। इस बीच सचिन पायलट के इस बयान ने राजस्थान में फिर कांग्रेस की गुटबाजी को उजागर कर दिया है।

  • कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य हैं सचिन पायलट
  • पूर्व डिप्टी सीएम पायलट के बयान से गरमाई ​कांग्रेस की सियासत
  • विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर दिया बड़ा बयान
  • कहा—इस बार चुनाव के टिकट वितरण में नहीं चलेगी कोई भी सिफारिश
  • किसी भी नहीं होगा सिफारिश का कोई फायदा
  • मेरिट में आने वाले नेताओं को ही मिलेगा इसबार टिकट
  • इस बार ‘तेरा मेरा’ से काम नहीं चलेगा
  • चुनाव जीतने की क्षमता को नहीं किया जाएगा नजरअंदाज
  • प्रत्याशियों के चयन पर हो रहा गहन मंथन
  • प्रत्याशी चयन को लेकर की जा रही है प्रतिक्रिया एकत्र
  • पायलट ने किया कार्यकर्ताओं के दम पर सरकार बनाने का दावा

राजस्थान विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की फौजखड़ी हो रही है। कांग्रेस भी संभावित प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रुप देने में जुटी है। इस बीच राजरूथा प्रदेश में कांग्रेस की सूची आने से पहले कांग्रेस कार्य समिति सदस्य और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है। पायलट ने कहा इस बार राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए टिकट “तेरा मेरा” यानी व्यक्तिगत वफादारी के बजाय योग्यता के आधार पर दिए जाएंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

टिकट बंटवारे का आधार

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने पार्टी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा इस बार कांग्रेस में टिकट बंटवारा पूरी तरह से योग्यता के आधार पर होगा। यह योग्यता के आधार पर ही होना चाहिए। चुनाव में टिकट उन लोगों के आधार पर बांटे जाएंगे जो जमीन पर मजबूत हैं। जिनकी जीतने की संभावना सबसे अधिक है। पार्टी जल्द ही अंतिम निर्णय लेगी। टिकटों पर लगातार चर्चा जोरो पर चल रही है। पार्टी के पर्यवेक्षक लगातार विधानसभा क्षेत्रों और गांवों का दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है।

कांग्रेस की सबसे बड़ी संपत्ति उसके कार्यकर्ता

राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने आगे कहा कांग्रेस की सबसे बड़ी संपत्ति कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। वे बार-बार कह रहे हैं कि अगर कार्यकर्ता पार्टी के साथ रहेंगे तो चुनाव जीतने में कोई दिक्कत ही नहीं होगी। टिकट वितरण के मानदंड को लेक उठे सवाल पर सचिन पायलट ने कहा मानदंड केवल यह है कि हमें उस विजेता को ही टिकट देना है, जो जीतने की पूरी क्षमता रखता हो। इस बार कांग्रेस पार्टी उसे ही सिंबल देगी।

नहीं होगा राजस्थान में गठबंधन

सचिन पायलट ने गठबंधन की आश्वयकता से इनकार करते हुए कहा राजस्थान में गठबंधन की बजाय कांग्रेस अकेले अपने लग पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि उन्होंने कहा राष्ट्रीय स्तर पर भारत हमारा गठबंधन है। राजस्थान विधानसभा में इस बार भी कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही मुकाबला होना है। राज्य में बीजेपी की तुलना में कांग्रेस मजबूत है। कांग्रेस अपने दम पर चुनाव में पूर्ण बहुमत लाकर फिर से सरकार बना सकती है।

युवाओं पर जतायेंगे भरोसा

राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस युवाओं को टिकट देकर मैदान में उतारेगी। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने युवाओं को मौका देने के सवाल पर कहा जब फाइनल लिस्ट आएगी तो आप देखेंगे कि पिछले 2018 के चुनाव की अपेक्षा इस बार भी अधिक से अधिक युवाओं को मौका दिया जाएगा। युवाओं को मौका देने में यह भी देखा जाएगा कि चुनाव जीतने की कितनी सार्मथ्य है। चुनावी में जीतने की ताकत ही सबसे बड़ा मानदंड होगी। युवाओं के साथ एससी, एसटी और ओबीसी के लोगों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

Post Views: 187
Tags: CM Ashok GehlotFormer Deputy CM Sachin PilotRajasthan Assembly Election Congress Ticket Distribution
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version