नोटो की बारिश कर रहा ये शेयर…
सुजलॉन एनर्जी शेयर ने आज फिर 52-वीक हाई लेव को छूआ है। आज आई इस तेजी के साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 1.12 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। सुजलॉन शेयर में लगातार पांचवें सत्र में तेजी है और लगातार चौथे सत्र में इसने 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर छूआ। विश्लेषकों का मानना है कि यह मल्टीबैगर शेयर 100 रुपये के स्तर को छू सकता है। इंट्राडे में 84.40 रुपये का उच्चतम स्तर छूने के बाद इस शेयर में थोड़ी गिरावट आई और समाचार लिखे जाने तक यह बीएसई पर 0.49 फीसदी की तेजी के साथ 80.79 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
एक महीने में सुजलॉन एनर्जी के शेयर की कीमत 47.89 फीसदी चढ़ चुकी है। पिछले छह महीने में इस शेयर ने निवेशकों को 84 फीसदी मुनाफा दिया है तो साल 2024 में यह मल्टीबैगर शेयर अब तक 109 फीसदी का मुनाफा निवेशकों को दे चुका है। सालभर में इस शेयर ने 303 फीसदी का तगड़ा रिटर्न इनवेस्टर्स को दिया है।
*बुलिश ज़ोन में स्टाक
यह स्टॉक अपने 5 दिन, 10 दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर एक बुलिश ज़ोन में ट्रेड कर रहा है। इसका यह भी मतलब है कि स्टॉक के लिए खरीदारों की संख्या विक्रेताओं से अधिक है, चाहे वह शॉर्ट टर्म हो या लॉन्ग टर्म। चार्ट पर सुजलॉन एनर्जी का स्टॉक ओवरबॉट जोन में है। इसका संकेत रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) देता है. इस मल्टीबैगर स्टॉक का RSI 80.3 पर है. 70 या उससे ऊपर का RSI दर्शाता है कि स्टॉक ओवरबॉट ज़ोन में कारोबार कर रहा है।
*विश्लेषकों की राय…
बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवेश गौर का कहना है कि सुजलॉन स्टॉक हाल ही में एक फ्लैग फॉर्मेशन से ब्रेकआउट किया है। इस वजह से पिछले तीन दिनों में लगभग 15 फीसदी की बढ़त देखी गई है। साप्ताहिक समय सीमा पर, हाइयर हाईज और हाइयर लो, बना रहा है। तकनीकी दृष्टिकोण से, पहला प्रतिरोध (रेजिस्टेंस) ₹92 के आसपास होगा और इसके ऊपर एक रैली ₹100 के मनोवैज्ञानिक स्तर की ओर हो सकती है।”