Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

हिंदू रीति रिवाज से इसलिए किया जाएगा दिवंगत रतन टाटा का अंतिम संस्कार

DigitalDesk by DigitalDesk
October 10, 2024
in बिजनेस, मुख्य समाचार
0
हिंदू रीति रिवाज से इसलिए किया जाएगा दिवंगत रतन टाटा का अंतिम संस्कार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हिंदू रीति रिवाज से इसलिए किया जाएगा दिवंगत रतन टाटा का अंतिम संस्कार

नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक के साम्राज्य का नेतृत्व करने वाले समूह के अध्यक्ष
रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहे। 9 अक्टूबर बुधवार रात 11:30 बजे मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मुंबई के वर्ली Worli Crematorium में दिवंगत रतन टाटा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वर्ली श्मशान घाट में पारसी समुदाय का प्रेयर हॉल है। यहां पर पारसी-जोरास्ट्रियन समुदाय के ऐसे लोगों का अंतिम संस्कार किया जाता है, जिनके परिजन मालाबार हिल्स पर बने टॉवर ऑफ साइलेंस यानी दखमा में सामाजिक परंपरा के अनुसार दोखमेनाशिनी के लिए दिवंगत के शव को गिद्धों के लिए नहीं रखते हैं। बता दे की साल 2022 में जब टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन हुआ था तो उनका अंतिम संस्कार वर्ली के श्मशान घाट में किया गया था । दरअसल कोरोना महामारी के वक़्त शवों के अंतिम संस्कार के तरीकों में बदलाव किया गया था। उस दौरान पारसी समुदाय के अंतिम संस्कार के रीति रिवाजों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था ।
तब साइरस मिस्त्री का दाह संस्कार भी खासा सुर्खियों में रहा था। इस से पहले टाटा समूह के चेयरमैन रहे जे आर डी टाटा को भी पेरिस स्थित पेरे लाचेज कब्रिस्तान में दफनाया गया था। अब पारसी होने के बाद भी दिवंगत रतन टाटा का हिंदू रीति-रिवाज से होगा । शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी ।बता दे रतन टाटा पारसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं उसके बाद भी उनका अंतिम संस्कार पारसी रीति रिवाजों के स्थान पर हिन्दू परंपराओं के अनुसार किया जाएगा। दिवंगत रतन टाटा के पार्थिव शरीर को शाम 4 बजे मुंबई के वर्ली स्थित इलेक्ट्रिक अग्निदाह में रखा जाएगा। इससे पहले यहां करीब 45 मिनट तक प्रेयर होगी प्रेयर के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

Related posts

केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026

पारसी समुदाय के अंतिम संस्कार विधि बिल्कुल अलग होती है पारसी समुदाय में अंतिम संस्कार के नियम हिंदू और मुस्लिम पद्धति से बिल्कुल अलग है। पारसी समुदाय में किसी के निधन पर शव को पारंपरिक कब्रिस्तान जिसे टावर ऑफ साइलेंस या दखमा कहां जाता हैं, वहां खुले पुलिस स्थान पर गिद्धों को खाने के लिए रख दिया जाता है। गिद्धों का इस तरह मानव शव को खाना भी पारसी समुदाय के रिवाज का ही एक प्राचीन हिस्सा है। हालांकि पारसी समुदाय से ताल्लुक रखने के बाद भी रतन टाटा का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों से किया जाएगा। भारत ही नहीं कई जगह आरसी समुदाय के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में बदलाव हो रहा है। कभी फारस को आबाद करने वाले पारसी समुदाय के लोग अब पूरी दुनिया में कम ही बचे हैं । 2021 में किए गए एक सर्वे के अनुसार दुनिया भर में पारसियों की तादाद 2 लाख से भी कम बची है। इस समुदाय को अंतिम संस्कार की अनोखी परंपरा के चलते दुनियाभर मेंमुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह तो टावर ऑफ साइलेंस के लिए भी पर्याप्त स्थान नहीं मिलने और चील व गिद्ध जैसे मांस खाने वाले पक्षियों की कमी के चलते पिछले कुछ सालों से पारसी समुदाय के लोगों ने अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के तरीके में बदलाव शुरू किया है।

Post Views: 322
Tags: #Bharat Ratna famous industrialist Ratan Tata passed away
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version