क्या यह सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है? रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी की फाइट सोशल मीडिया वायरल
रजत दलाल और दिग्विजय राठी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है , बताया जा रहा है कि रजत दलाल ने ECL स्टेडियम में दिग्विजय सिंह राठी से भिड़ंत की, इसके बाद एक चौंकाने वाली झड़प देखी गई टीवी के धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 18’ में रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी की कई बार लड़ाईया हो गई थी. शो खत्म होने के बाद जब रजत दलाल पहली बार दिग्विजय राठी से मिले तो उन्होंने मिलते ही गुस्से में रजत ने ऑन कैमरा दे दी धमकी और दिग्विजय राठी से कहा सुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर इस दौरान खूब वायरल हो रहा है
लड़ाई के बाद सुलझा विवाद
रजत दलाल दिग्विजय राठी में टकराव के बाद दोनों साथ दिखे । रजत दलाल का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दिग्विजय सिंह राठी के साथ विवाद हुआ वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर दोनों वीडियो में एक साथ दिखे और उन्होंने पुष्टि की है कि उनका जो भी विवाद था वो अब सुलझ गया है
लोगो ने बताया PR स्टंट
हालांकि मामला गरमाता देख बीच बचाव में दोनों के दोस्त आ गए। कहा कि ‘रजत यहां नहीं। अभी नहीं।’ रजत ने फिर दिग्विजय को मारने की धमकी भी दी। बात बढ़ती देख दोनों के दोस्त यार दोनों को दूर लेकर गए। जिससे बात बढ़े न और रजत को शांत कराने की कोशिश करने लगे क्योंकि वह ज्यादा गुस्से में थे। हालांकि लोगों ने इसे PR स्टंट बताया है
दिल्ली के एक होटल में हुई बहस
जानकारी के मुताबिक रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी दिल्ली में एक होटल में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां कार्यक्रम के दौरान दोनों के बीच बहस छिड़ गए। दोनों की बहस ने बड़ा रूप लिया और दोनों हाथापाई के लिए आमने-सामने आ गए। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने दोनों को दूर किया और झगड़े को शांत कराया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है