Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश आगरा

सीएम योगी ने ली कुछ इस तरह भोजपुरी कलाकार और सांसद रवि किशन की चुटकी…कहा – गोरखपुर में ही करें फिल्म की शूटिंग…जिसमें हो MLA-मेयर भी शामिल

DigitalDesk by DigitalDesk
March 25, 2025
in आगरा, उत्तर प्रदेश, कानपुर, मुख्य समाचार, राजनीति
0
सीएम योगी ने ली कुछ इस तरह भोजपुरी कलाकार और सांसद रवि किशन की चुटकी…कहा – गोरखपुर में ही करें फिल्म की शूटिंग…जिसमें हो MLA-मेयर भी शामिल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सीएम योगी ने ली कुछ इस तरह भोजपुरी कलाकार और सांसद रवि किशन की चुटकी…कहा – गोरखपुर में ही करें फिल्म की शूटिंग…जिसमें हो MLA-मेयर भी शामिल

उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार के 8 साल पूरे होने पर गोरखपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रवि किशन की मजाकिया अंदाज में चुटकी ली। सीएम ने राज्य के विकास और सुशासन पर प्रकाश डाला तो वहीं सीएम योगी ने फिल्म सिटी के निर्माण साथ माफियाराज के खात्मे पर भी जोर दिया। इस दौरान सीएम योगी ने भोजपुरी अभिनेता और पार्टी सांसद रवि किशन को गोरखपुर में फिल्म शूटिंग करने का सुझाव दिया।

Related posts

Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026
Major setback for HDFC Bank customer Locker rent hiked

HDFC बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका: 1 अप्रैल से लॉकर किराया 184% तक महंगा….ATM से UPI कैश निकासी के नियम भी बदले

March 7, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजाकिया लहजे में अपनी पार्टी के सांसद और भोजपुरी कलाकार रवि किशन को लेकर पर कहा कि विकास कार्यों को लेकर कभी-कभी रवि किशन भी लखनऊ में आकर डेरा जमा लेते हैं। तब मैं उनसे कहता हूं कि आप गोरखपुर में भी कुछ समय दे दीजिए। गोरखपुर में भी कुछ फिल्मों में काम कर लीजिए। आप यूपी के विकास की चिंता मत कीजिए। परिणाम क्या है आप देखिए प्रतिष्ठित आइफा अवॉर्ड भी उन्हें मिला है।

सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा आइफा के लिए रवि किशन ने तो आप लोगों को दावत भी दी होगी। आप में से कितने लोगों को मिली है दावत। ऐसे में वहां बैठै लोगों ने कहा कि उन्हें दावत नहीं दी है, फिर सीएम योगी ने मजाकिया लहजे में कहा कि हमें तो लखनऊ में वे बता रहे थे कि कुछ लोगों को भोजन पर बुलाया था। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप लोगों ने होली पर तो कुछ खाया ही होगा। इस पर फिर वहां मौजूद जनता की ओर से जवाब दिया गया कि नहीं खासा। मुस्कराते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लेकिन इन्हें बधाई तो दे ही दीजिए। उन्हें पुरस्कार मिला जो है। कलाकार को उसकी साधना के लिए पुरस्कार ही उसकी सबसे बढ़ी सिद्धि होती है। सम्मान होना चाहिए। इसलिए बीजेपी सरकार उत्तर प्रदेश में एक फिल्म सिटी बना रही है। जिसमें देश और दुनिया की अच्छी अच्छी फिल्में वहां बनेंगी। इस दौरान मंच से सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा हमने सांसद रवि किशन से कहा है कि गोरखपुर में ही फिल्म की शूटिंग की करें। इतना ही नहीं विधायकों और महापौर को भी शूटिंग में शामिल करिए।

Post Views: 875
Tags: #Yogiaditya Nath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार
Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

धर्म

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version