Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

होलिका दहन और रंग पर्व को लेकर बना ये कंफ्यूजन… जाने किस दिन मनाया जाएगा होलिका पर्व !

DigitalDesk by DigitalDesk
March 14, 2024
in दिल्ली, धर्म, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
This confusion has arisen regarding Holika Dahan and Rang Parv know on which day is Holika Parv
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इस साल होली की तारीख को लेकर कुछ लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति बन रही है। दरअस पूर्णिमा तिथि के 24 मार्च को देर से शुरू होने और फिर पूरे दिन भद्रा होने से ऐसी स्थिति बन रही है। भद्रा में होलिका दहन किसी भी हालत में नहीं किया जाता है। इसलिए भद्रा के बाद रात को 24 मार्च 11 बजे के होलिका दहन का मुहूर्त बन रहा है। जैसा सभी जानते हैं कि फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली मनाई जाती है। होलिका दहन के अगले दिन पड़वा पर रंगों की होली खेली जाती है।

24 मार्च की रात 11.13 से 12.33 तक शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है होली पर्व
  • शुभ मुहूर्त में होलिका दहन और पूजन का मिलता है विशेष लाभ
  • होलिका दहन के अगले दिन पड़वा पर उड़ता है रंग गुलाल
  • इस बार है 24 मार्च को प्रदोष काल वाली पूर्णिमा

रंगों के त्यौहार होली का हिंदू धर्म में खासा महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर ही मनाया जाता है। पहले दिन होलिका दहन होता जबकि दूसरे दिन रंगों से होली खेली जाती है। मतलब रंग गुलाल अबीर से होली का त्योहार मनाया जाता है। होलिका दहन और रंग गुलाल से होली खेलने के लिए अगर शुभ मुहूर्त का भी ख्याल रखा जाए तो उसका और विशेष लाभ मिलता है, शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस रंग बिरंगे त्यौहार में बस चंद दिन ही बचे हैं। ऐसे में जहां लोगों में होली को लेकर काफी उत्साह है, वहीं एक कंफ्यूजन भी है कि होलिका दहन और रंग वाली होली कब है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

होली के पर्व पर प्रदोष का महत्व

होली के पर्व पर प्रदोष काल का महत्व होता है और भद्रा काल को होलिका दहन पर जरूर विचार किया जाता है। इस बार 24 मार्च को प्रदोष काल वाली पूर्णिमा है। इसके अगले दिन 25 मार्च को प्रदोष नहीं होगा। क्योंकि दोपहर के समय ही पूर्णिमा समाप्त हो जाएगी। इसके अतिरिक्त 24 मार्च की रात को भद्रा काल प्रारंभ होगा। ऐसे में कुछ ज्योतिषियों का मत है कि 25 मार्च को होली मनाई जाए, लेकिन इस दिन उदया तिथि होने के बाद भी होलिका दहन नहीं होगा और न ही अगले दिन 26 मार्च को होली खेली जा सकेगी, क्योंकि 26 मार्च को दूज है। माना जाता है कि भद्रा में भी पुच्छ काल और मुख काल देखा जाता है। इन दोनों के समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन किया जाता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार 24 मार्च को भद्रा पुच्छ काल शाम 6 बजकर 34 मिनट से शाम 7 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। वहीं शाम 7 बजकर 54 मिनट से रात 10 बजकर 7 मिनट तक भद्रा मुख काल रहेगा। भद्रा काल में होलिका दहन भूलकर भी नहीं किया जाता। इसलिए होलिका दहन का मुहूर्त इसके बाद 11 बजकर 13 मिनट से बन रहा है। मुहूर्त 24 मार्च की रात 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट के बीच सबसे उत्तम है।

होली खेलने और होलिका दहन का मुहूर्त

ज्योतिषों की माने तो इस बार होली फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी उपरांत पूर्णिमा तिथि को पड़ रही है। इस बार 24 मार्च रविवार को होलिका दहन होगा। इस दिन रविवार पड़ रहा है। 24 मार्च को जैसे ही होली का रंगारंग पर्व शुरू होगा। उस दिन भद्रा काल भी प्रारंभ हो रहा है। ऐसे में पंचांग के अनुसार रात में 10 बजकर 28 मिनट के बाद यानी करीब सवा 11 बजे होलिका दहन करना शुभ होगा। होली के दहन के लिए सबसे पहले होलिका बनाएं और जैसे ही भद्रा समाप्त हो होलिका की सिंदूर, हल्दी, चावल के साथ अगरबत्ती और नारियल बताशा लेकर उसकी पूजा करें। किसी पात्र में अग्नि लेकर वहां होलिका के दो बार या तीन बार चक्कर लगाना चाहिए। इसके बाद ही होलिका में अग्नि को प्रज्वलित करें। अग्नि प्रज्वलित करने के बाद उसकी लौ को जरूर देखना चाहिए।

Post Views: 269
Tags: # Rang Parv#Holika ParvHolika Dahan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version