तीसरा चीन-अमेरिका ट्रैक 1.5 संवाद आयोजित

तीसरा चीन-अमेरिका ट्रैक 1.5 संवाद 25 अगस्त को चीन की राजधानी
पेइचिंग में आयोजित हुआ। चीन के संबंधित विभागों, क्षेत्रीय सरकारों, थिंक टैंक और एशिया सोसाइटी
से आए चीन और अमेरिका के प्रतिनिधियों ने आपसी राजनीतिक
विश्वास मजबूत करने, आर्थिक व व्यापारिक सहयोग का विस्तार करने
और एआई व तकनीक के बीच सहयोग की तलाश करने आदि विषयों पर
विचार-विमर्श किया।

बताया जाता है कि चीन-अमेरिका ट्रैक 1.5 संवाद चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की
केंट्रीय कमेटी के वैदेशिक संपर्क विभाग और एशिया सोसाइटी के बीच होने वाला
संवाद है। इसकी स्थापना वर्ष 2023 में हुई थी। 13 जून 2024 को दूसरा
चीन-अमेरिका ट्रैक 1.5 संवाद पेइचिंग में आयोजित हुआ।

यह आधिकारिक कूटनीति (ट्रैक 1) और विशुद्ध गैरसरकारी संवाद (ट्रैक 2) के
बीच संवाद है, जो चीन और अमेरिका के राजनीतिक दलों और
रणनीतिक, वाणिज्यिक, शैक्षिक व गैरसरकारी जगतों के बीच आदान-
प्रदान के लिए महत्वपूर्ण मंच है। चीन-अमेरिका ट्रैक 1.5 संवाद ने
राजनीति, अर्थव्यवस्था, व्यापार, तकनीक और संस्कृति आदि के क्षेत्रों में
दोनों देशों के बीच आवाजाही और सहयोग मजबूत करने के लिए व्यापक
सुझाव पेश किए हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version