एपेक का तीसरा वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मेलन आयोजित होगा

third APEC Senior Officials' Meeting will be held

एपेक का तीसरा वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मेलन आयोजित होगा

चीन 17 से 28 अगस्त तक ल्याओनिंग प्रांत के ताल्येन शहर में एपेक के तीसरे वरिष्ठ अधिकारियों के सम्मेलन और संबंधित बैठकों का ओयजन करेगा।
इसके बारे में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने 14 अगस्त को कहा कि उपस्थितों और इवेंटों की संख्या के हिसाब से वर्तमान सम्मेलन एपेक के वरिष्ठ अधिकारियों के सम्मेलन की इतिहास में सबसे अधिक है। इससे एपेक के ढांचे में विभिन्न क्षेत्रों और विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग की और अधिक उपलब्धियां हासिल करने को बढ़ावा दिया जाएगा और नवंबर में होने वाले शिखर सम्मेलन के लिए तैयारी की जाएगी।
सम्मेलन के दौरान पूर्णाधिवेशन, उपसमिति की बैठक, कार्य समूह की बैठक और संगोष्ठी आदि करीब 130 बैठकों का आयोजित किया जाएगा, जिसमें व्यापार, परिवहन, अनाज, कस्टम्स, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आपदा की रोकथाम और भ्रष्टाचार विरोधी आदि क्षेत्र शामिल हैं। अनुमान है कि 2,300 से अधिक प्रतिनिधि इन बैठकों में भाग लेंगे।
उधर, प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने हुआंगयान द्वीप पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के बयान पर चीन के रुख पर प्रकाश डाला। क्वो च्याखुन ने कहा कि हुआंगयान द्वीप को चीन के भूभाग का हिस्सा माना जाता है। हुआंगयान द्वीप पर राष्ट्र स्तरीय प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र की स्थापना और इसका प्रबंधन करना चीन की संप्रभुता के भीतर का मामला है। इसमें अमेरिका को गैर जिम्मेदार टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। चीन अमेरिका से दक्षिण चीन सागर में तनाव बढ़ाना और टकराव भड़काना बंद करने का आग्रह करता है। अमेरिका को चीन पर लांछन लगाने और कालिख पोतने के लिए समुद्री मुद्दों का इस्तेमाल बंद करना होगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version