Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

नए साल में लागू होंगे ये नए नियम…जानें क्या पड़ेगा आपकी जेब पर असर… 

DigitalDesk by DigitalDesk
December 26, 2024
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, वीडियो, स्पेशल
0
These new rules will be implemented from the new year know what will be the impact on your pocket
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

31 दिसंबर को साल 2024 खत्म हो और अब नए साल में नए राग होंगे। आपके नए खर्चे होंगे। इसलिए आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि 2025 की पहली जनवरी से कौन-कौन सी अहम चीजों में बदलाव होने जा रहा है। क्योंकि यह बदलाव सीधा आपकी जेब पर असर डालेगा। कई कार कंपनियों की ओर से कारों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की गई है। इसके अतिरिक्त जीएसटी पोर्टल में तीन महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। भारतीय रिजर्व बैंक RBI ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट FD से जुड़ी नीतियों में परिवर्तन किया है।

  • बढ़ेंगे LPG सिलेंडर के दाम
  • 1 जनवरी से होंगे कई बड़े बदलाव
  • जेब पर पड़ेगा बदलाव का सीधा असर
  • कार कंपनियों ने की कीमतें बढ़ाने की घोषणा
  • RBI ने भी किया FD से जुड़ी नीतियों में बदलाव

टेलीकॉम कंपनियों में नए नियम

देश की टेलीकॉम कंपनियों के लिए 1 जनवरी 2025 से कुछ नए नियम लागू होने वाले हैं। इन नए नियमों के तहत कंपनियों को ऑप्टिकल फाइबर के साथ ही नए मोबाइल टावर लगाने पर खासा ध्यान देना होगा। इससे टेलीकॉम कंपनियों को अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने में और अधिक मदद मिलेगी। नए टावर लगाने की प्रक्रिया में कम झंझट होगा।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

अमेजन प्राइम में भी होगा बदलाव

अमेजन इंडिया की ओर से 1 जनवरी 2025 से अपनी प्राइम मेंबरशिप के नियमों में परिवर्तन किया गया है। अब एक खाते से सिर्फ दो टीवी पर ही प्राइम वीडियो स्ट्रीम किया जा सकेगा। इससे अधिक टीवी पर स्ट्रीमिंग करने के लिए अतिरिक्त सदस्यता लेना होगी। पहले पांच डिवाइस तक किसी प्रकार की पाबंदी नहीं थी।

GST पोर्टल में होगा बड़ा बदलाव

GSTN की ओर से 1 जनवरी 2025 से जीएसटी पोर्टल में तीन म​हत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की गई है। इन बदलावों में से दो बदलाव ई-वे बिल की समय सीमा और वैधता से संबंधित हैं। जबकि एक बदलाव जीएसटी पोर्टल की सुरक्षित पहुंच से जुड़ा है। यदि यह नियम सही तरीके से लागू नहीं किए गए तो क्रेता, विक्रेता और ट्रांसपोर्टर तीनों को नुकसान हो सकता है।

RBI ने किये FD नियमों में ये बदलाव

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 1 जनवरी 2025 से NBFC और HFC के फिक्स्ड डिपॉजिट FD से जुड़ी नीतियों में बदलाव किया गया है। इनमें खाताधारकों से डिपॉजिट लेने के नियम और लिक्विड असेट्स रखने के प्रतिशत के साथ डिपॉजिट का बीमा कराने से संबंधित बदलाव शामिल होंगे।

बढ़ने वाली हैं कारों की कीमतें

नये साल 2025 में कारों की कीमतों में इजाफा होने वाला है। कई प्रमुख कार कंपनियों की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। इसमें हुंडई, मारुति सुजुकी, महिंद्रा, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज और ऑडी शामिल हैं। इन नामी कार कंपनियों ने लगभग 3% तक की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत

ऑयल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। पिछले पांच महीनों के रिकॉर्ड को देखें तो 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में हर माह बढ़ोतरी हुई है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में अब भी घरेलू सिलेंडर की कीमत करीब 803 रुपये है।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 516
Tags: #new year 2025new rules
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version