KIYG 2025: दिन 9-बिहार की अल्का सिंह ने झटका शॉटपुट में स्वर्ण पदक…महाराष्ट्र का दबदबा कायम

These days there is excitement of Khelo India Youth Games 2025 in Patna the capital of Bihar

KIYG 2025: दिन 9- बिहार की अल्का सिंह ने झटका शॉटपुट में स्वर्ण पदक…महाराष्ट्र का दबदबा कायम

बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का उत्साह नजर आ रहा है। इस दौरान वेटलिफ्टरों ने लगातार नए कीर्तिमान बनाए हैं। सोमवार को भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सातवें संस्करण के नौवें दिन नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट पटियाला के प्रशिक्षु सैराज पर्देशी ने राजगीर में 81 किलो ग्राम वर्ग में तीन युवा राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता जीतने में कामयाबी हासिल की। वहीं हरियाणा की तमन्ना ने भी 10वां युवा रिकॉर्ड बनाकर दिन का शानदार समापन किया है। राजधानी पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उत्साह नजर आ रहा है।

बता दें सोमवार को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का पहला दिन था। जिसकी शुरुआत शानदार रही। इस दौरान चार मीट रिकॉर्ड बने। सभी रिकॉर्ड लड़कों ने बनाए। जिसमें तमिलनाडु के जितिन अर्जुनन ने लंबी कूद में 7.65 मीटर की छलांग लगाई जो एक नया रिकॉर्ड बन गया। इससे पहले 2022 में दिल्ली के आर्यन चौधरी का 7.42 मीटर का रिकॉर्ड था।

वहीं मेजबान बिहार राज्य के लिए भी शाम खास रही। जब बिहार की अल्का सिंह ने अंडर-18 शॉटपुट में 14.73 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतकर सभी को गौरंवित कर दिया। यह बिहार का खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चौथा स्वर्ण था। जबकि अल्का की उपलब्धि से बिहार पदक तालिका में अब 13वें स्थान पर आ पहुंचा है।

वहीं उत्तर प्रदेश के कादिर खान ने अंडर-18 400 मीटर बालकों की हीट में करीब 47.67 सेकंड में अपनी दौड़ पूरी कर नया मीट रिकॉर्ड कायम किया, यह रिकॉर्ड पहले केरल के अब्दुल रज्जाक 48.34 सेकंड, पुणे 2019 के नाम पर दर्ज था। सोमवार की शाम के खेल के मैदान पर दो और रिकॉर्ड बने-राजस्थान के हंसराज धायल ने डिस्कस थ्रो में 63.18 मीटर तो वहीं महाराष्ट्र के सैफ फारूक चाफेई ने 110 मीटर बाधा दौड़ में 13.48 सेकंड का नया मीट रिकॉर्ड कायम किया है।

महाराष्ट्र का वेटलिफ्टिंग में दबदबा

बिहार की राजधानी पटना में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में महाराष्ट्र के सैराज पर्देशी ने 81 किग्रा वर्ग में स्नैच (140 किग्रा), क्लीन एंड जर्क (172 किग्रा) और कुल वजन (312 किग्रा) में रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाबी हासिल की है। वहीं आंध्र प्रदेश के एम. तरुण (287 किग्रा) और यूपी के आयुष राणा (264 किग्रा) महाराष्ट्र के पर्देशी से पीछे रहे। बता दें महाराष्ट्र से 35 स्वर्ण पदकों में से 5 स्वर्ण पदक वेटलिफ्टिंग से आए हैं। तैराकी में सात और तीरंदाज में छह पदक हासिल किये जो अहम योगदान है। प्रतियोगिता में कर्नाटक, राजस्थान क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। जबकि हरियाणा को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ रहा है।

केरल ने लगाई छलांग तो जम्मू-कश्मीर ने की वापसी

केरल के खिलाड़ियों ने सोमवार को कलरिपयट्टू में तीनों स्वर्ण पदक जीतकर कुल 8 स्वर्ण पदक के साथ छठे स्थान पर छलांग लगाई है। हालांकि अब भी केरल मध्य प्रदेश से एक पदक पीछे ही है। वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर ने 2021 के बाद पहली बार कलरिपयट्टू में कांस्य पदक जीता है। बालक चुवाडुकल व्यक्तिगत स्पर्धा में जम्मू कश्मीर के नितिन कुमार को कांस्य जीता है। बिहार में हो रहे KIYG 2025 में जम्मू कश्मीर का दूसरा पदक है। पहला स्वर्ण पदक उन्हें वॉलीबॉल में मिला था।

जम्मू कश्मीर के नितिन ने जताई खुशी

जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी नितिन कुमार ने कांस्य पदक जीतने पर कहा कि वे बहुत खुश हैं। गया के IIM कैंपस में कांस्य जीतने के बाद कहा कि उन्होंने इसके लिए प्रतिदिन चार से पांच घंटे कड़ी मेहनत की है। इस दौरान उन्होंने कोच दानिश का भी उल्लेख किया और कहा उन्होंने भी बहुत मेहनत की है। यह खुशी के क्षण हैं कि इसका फल मिला है।

Exit mobile version