यूपी-बिहार में आने वाले दो दिन होगी झमाझम बारिश, देवभूमि उत्तराखंड में भी भूस्खलन का खतरा
यूपी-बिहार में दो दिन झमाझम बारिश, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।।
देशभर में इस समय मॉनसून सक्रिय है। कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जबकि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 22 अगस्त से उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।
यूपी-बिहार में झमाझम बारिश
उत्तराखंड में भूस्खलन का अलर्ट
देशभर में मॉनसून सक्रिय
महाराष्ट्र, असम और मेघालय में भारी बारिश
यूपी-बिहार में अगले दो दिन झमाझम बारिश
दिल्ली-एनसीआर
आज लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। आसमान में बादल छाए रहेंगे, कुछ इलाकों में हल्की बौछारें संभव। 22–23 अगस्त को भी हल्की बारिश का अनुमान।
उत्तर प्रदेश
पिछले तीन दिनों से बारिश न होने से उमस ने लोगों को परेशान किया है। शुक्रवार 22 अगस्त 2025 से राज्य में मौसम का मिजाज बदलना शुरू होगा। राज्य के पूर्वी हिस्से वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, चंदौली और सोनभद्र 22 से 25 अगस्त तक भारी बारिश होगी। वहीं राज्य के पश्चिमी हिस्से सहारनपुर, मेरठ और बुलंदशहर ही नहीं शामली में भी 23 से 26 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है।
बिहार-झारखंड
बिहार में अगले 7 दिनों तक लगातार बारिश का अनुमान। 22–23 अगस्त को राज्य के कई जिलों में Heavy to very heavy rainfall भारी से अति भारी वर्षा संभव। ग्रामीण इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। झारखंड में भी 22 अगस्त को भारी बारिश के आसार।
उत्तराखंड
लगातार बारिश से भारी तबाही, जान-माल का नुकसान। अगले 7 दिनों तक लगातार वर्षा का अलर्ट। 23 से 25 अगस्त के बीच Threat of landslides and floods भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बना रहेगा। यूपी-बिहार में अगले दो दिन झमाझम बारिश से राहत तो मिलेगी लेकिन बाढ़ का खतरा भी बढ़ेगा। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में सतर्क रहने की जरूरत है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी 23 अगस्त को भारी बारिश का असर देखने को मिलेगा। (प्रकाश कुमार पांडेय)