Wednesday, March 18, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Israel-Iran Tensions : ट्रंप ने दी ईरान को सार्वजनिक चेतावनी ….जानें क्या कहा …अभी भी वक्त है, डील कर लो…?

DigitalDesk by DigitalDesk
June 14, 2025
in स्पेशल
0
There is still time to make a deal Trump open warning to Iran which is suffering due to Israeli attack
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Israel-Iran Tensions : अभी भी वक्त है डील कर लो…’, इजरायली हमले से तड़प रहे ईरान को ट्रंप की खुली चेतावनी

Israel-Iran Tensions Latest Updates: इजरायल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ के तहत ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। जिसमें ईरान के छह वैज्ञानिक और कई मिलिट्री कमांडर के मारे जान की सूचना मिली थी। इस बार ईरान की ओर से भी पलटवार किया गया है। इजरायल पर ईरान ने 150 से अधिक मिसाइलें दागीं हैं। ईरान ने अपनी जवाबी कार्रवाई को ‘ट्रू प्रॉमिस थ्री’ नाम दिया है। बता दें मध्य पूर्व में क्षेत्रीय तनाव थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्थिति पर चर्चा की। वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को परमाणु समझौता करने की चेतावनी दी है। मध्य-पूर्व में यह तनाव अस्थिरता को बढ़ा रहा है।

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर इजरायल की ओर से हमलों को लेकर कहा कि हमें इसके बारे में पहले से ही जानकारी थी। उन्होंने ईरान को शर्म और मौत से बचाने की कोशिश की। ट्रंप ने कहा उन्हें बचाने की भी कोशिश की है। उन्हों कोशिश की क्योंकि उन्हें ईरान के साथ यह डील करनी है।

ऑपरेशन राइजिंग लॉयन वर्सेस ‘ट्रू प्रॉमिस थ्री

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब मिडिल ईस्ट में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि अमेरिका को इन हमलों की पूर्व जानकारी थी और उन्होंने ईरान को बार-बार चेताया था। ट्रंप के अनुसार, दो महीने पहले उन्होंने ईरान को 60 दिनों का अल्टीमेटम दिया था, ताकि वह अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की मेज पर लौट आए। लेकिन ईरान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अब 61वां दिन है और ट्रंप का कहना है कि शायद यह आखिरी मौका हो।

ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी भी देर नहीं हुई है। ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए टेबल पर आकर बातचीत के लिए लौटना होगा। ट्रंप ने ईरान पर हुए इन हमलों को बेहद सटीक और सफल बताया। माना जा रहा है कि middle east मध्य पूर्व में स्थिति इस समय बेहद विस्फोटक और युद्ध की कगार पर पहुँच चुकी है। इस तनाव के केंद्र में इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग है। अब इस जंग में अमेरिका की सक्रिय भागीदारी ने इसे और जटिल बना दिया है।

प्रमुख बिंदु इस संकट पर
इजरायल बनाम ईरान युद्ध

इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। जिन्हें “सटीक और सफल” बताया गया। ऑपरेशन राइजिंग लॉयन नाम से इजरायल का अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक वह ईरान के परमाणु खतरे को पूरी तरह खत्म नहीं कर देता।

अमेरिका की भूमिका

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्हें हमलों की जानकारी पहले से थी। ट्रंप ने कहा “मैंने ईरान को शर्म और मौत से बचाने की कोशिश की… लेकिन अब शायद उनके पास सेकंड चांस है। अमेरिका अब ईरानी मिसाइलों को रोकने में इजरायल की मदद कर रहा है, और खुद को उसकी मिसाइल-ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान को 60 दिन का अल्टीमेटम दिया था, जो अब खत्म हो चुका है। ट्रंप की मंशा है ईरान से परमाणु कार्यक्रम पर समझौता (डील) करना, लेकिन अब ये बातचीत अंतिम चरण में पहुंच सकती है या टूट सकती है।

इजरायल में रेड अलर्ट जारी, आम नागरिकों को बंकरों में रहने के आदेश दिए गए हैं। वहीं ईरान ने भी जवाबी हमलों और बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताएं बढ़ाने की चेतावनी दी है।

क्या यह क्षेत्रीय युद्ध एक वैश्विक संघर्ष में बदल सकता है?

यदि ईरान पर अमेरिकी समर्थन वाले हमले जारी रहते हैं, तो रूस या चीन की प्रतिक्रिया की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ के पास यदि लड़ाई बढ़ती है तो तेल आपूर्ति बाधित हो सकती है और इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर होगा। भारत जैसे देशों को तेल आयात, खाड़ी में प्रवासी सुरक्षा और राजनयिक संतुलन की चुनौती से जूझना होगा। —(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 174
Tags: #Israeli attack#Trump open warning to Iran
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

बिजनेस
PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

मुख्य समाचार
West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version