इस राशि के जातक के लिए व्यापार में सुधार के योग और संकेत… जाने क्या कहता है आज का राशिफल
18 जुलाई 2025 का राशिफल: कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए? जानें ग्रहों की चाल का असर
Horoscope 18 July 2025, शुक्रवार राशिफल:
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव प्रतिदिन सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। इसी आधार पर दिन विशेष का राशिफल तैयार किया जाता है। 18 जुलाई 2025, शुक्रवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ समाचार और लाभकारी अवसर लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों के लिए यह सतर्कता और सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह देने वाला दिन रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन थोड़ा मानसिक और शारीरिक थकान वाला हो सकता है। घर में किसी प्रकार का बदलाव या पारिवारिक चर्चा आपको भावुक कर सकती है। हालांकि प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं जो भविष्य में आपके के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव की संभवना है। हालांकि व्यापार में सुधार के योग और संकेत हैं साथ ही जीवनसाथी का सहयोग मानसिक संबल देगा।
वृषभ राशि (Taurus)
स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें क्योंकि कमजोरी या हल्की बीमारी परेशान कर सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं और धन के प्रबंधन पर ध्यान दें। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट फायदेमंद रहेगा। व्यापारियों को कोई नई डील मिल सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सकारात्मक है।
मिथुन राशि (Gemini)
करियर में नया मोड़ आ सकता है। कार्यस्थल पर आपको नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है जिससे सीनियर्स प्रभावित होंगे। विवाहित जातकों को बच्चों से जुड़ी जिम्मेदारियों में खर्च का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। व्यापारियों को मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है।
कर्क राशि (Cancer)
आज मित्रों से सहयोग मिलेगा, जिससे कारोबारी विस्तार के रास्ते खुलेंगे। जीवनसाथी के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे। व्यापारिक मामलों में उन्नति के योग हैं। नौकरी में बॉस आपके कार्य से प्रसन्न हो सकते हैं। आर्थिक रूप से यह दिन बेहतर रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है या कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पैसों से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का हल निकल सकता है। आज आप अपने करीबी दोस्तों की मदद लें और भविष्य की योजनाओं पर विचार करें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। व्यापार विस्तार के लिए समय उत्तम है।
कन्या राशि (Virgo)
घर में किसी मेहमान का आगमन संभव है जिससे वातावरण खुशनुमा रहेगा। कोई नई शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है। परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक रूप से लाभ की स्थिति बन सकती है।
तुला राशि (Libra)
आज आपको तुरंत निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। सोच में बदलाव लाकर सफलता मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास और व्यक्तित्व दोनों मजबूत होंगे। धन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी और निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। जीवनसाथी का समय मांगना रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ा सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
अपने विचार खुलकर व्यक्त करें। आत्मविश्वास की कमी से निर्णयों में बाधा आ सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें। आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। व्यापार में आज विस्तार होने की संभावना है। आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है।
धनु राशि (Sagittarius)
सेहत अच्छी रहेगी और आत्मबल में वृद्धि होगी। वित्तीय लाभ के योग हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक क्षमता को पहचान और सराहना मिल सकती है। शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें, क्योंकि अनजाने में किसी को ठेस पहुंच सकती है।
मकर राशि (Capricorn)
स्वास्थ्य के लिहाज़ से दिन अच्छा है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि दांपत्य जीवन में कुछ चिंता रह सकती है। धन निवेश सोच-समझकर करें, जल्दबाज़ी नुकसानदायक हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius)
दिन की शुरुआत व्यायाम और सकारात्मक ऊर्जा से करें। व्यापारियों को किसी मित्र की मदद से अच्छा मुनाफा हो सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातक के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से दिन लाभकारी रहने वाला है। आप आपकी किस्तम में धन का आगमन हो सकता है और निवेश से भी आज अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। आज मीन राशि के जातकों के लिए नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है, जो भविष्य में मजबूत बन सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य का आपके साथ समय बिताने का आग्रह दिन को खास बना सकता है। नए व्यवसाय या परियोजना की शुरुआत शुभ रह सकती है।
आज 18 जुलाई 2025 का दिन धनु, सिंह, तुला, कर्क और मीन राशि वालों के लिए खासा शुभ और उत्साहवर्धक रहने वाला है। वहीं, वृषभ, मिथुन और मकर राशि के जातकों को आज थोड़ी सावधानियों के साथ दिन बिताने की सलाह दी जाती है। आज आप सभी अपने विचारों को स्पष्ट ही रखें तो ठीक रहेगा। साथ ही आत्मविश्वास बनाए रखें और परिवार के साथ सामंजस्य बनाकर चलें।(प्रकाश कुमार पाण्डेय )





