फिर मिली विमान में बम की सूचना

मास्को से दिल्ली आ रहा था विमान

फिर मिली विमान में बम की सूचना

मास्को से दिल्ली आ रहा था विमान

रूस की राजधानी मास्को से दिल्ली आ रहे एक विमान में बम रखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। दिल्ली में विमान की लैंडिंग के बाद जांच की गई। हालांकि राहत की बात यह है कि सभी क्रू सदस्यों और विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। कुल 386 यात्रियों और चालक दल के 16 सदस्यों को उड़ान से सुरक्षित उतारा गया। दिल्ली पुलिस ने इसकी आधिकारिक जानकारी भी दी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात तो इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मास्को से दिल्ली आने वाली उड़ान में बम की धमकी भरा ईमेल मिला था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया और हवाईअड्डे की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उड़ान की गहन जांच की गई।

बता दें दिल्ली पुलिस का कहना है कि विमान को मास्को से सुबह 3 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचना था। जब कि रात 3 बजकर 20 मिनट पर मास्को से टर्मिनल 3 के लिए आने वाली उड़ान में बम के बारे में करीब सवा 11 बजे सूचना दी गई थी विमान में बम है। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस को शुक्रवार सुबह रूस के मास्को शहर से दिल्ली आ रहे विमान में बम रखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल बाद दिल्ली स्थित पालम एयरपोर्ट पर सुबह तकरीबन 3 बजकर 20 मिनट पर विमान लैंड हुआ। इसके बाद विमान की जांच जारी है। तसल्ली की बात यह है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

सूचना देने वाले की तलाश

इधर दिल्ली पुलिस अब तक यह नहीं बताया है कि विमान में बम की सूचना होने की जानकारी किसने दी थी।  बताया जा रहा है कि विमान में बम होने की जानकारी देने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है।

ईरान के विमान में भी मिली थी बम की सूचना

बता दें कि अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को ईरान के यात्री विमान में बम होने की सूचना मिली। इसके बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों और संंबंधित विभागों को अलर्ट जारी किया गया था। इसके साथ.साथ विमान को देश की राजधानी दिल्ली में उतरने की अनुमति नहीं दी गई। दरअसल यह यात्री विमान चीन की ओर बढ़ रहा था। वहीं सुरक्षा एजेंसियों को विमान की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं  दिल्ली में तत्काल लैंडिंग के लिए अनुमति मांगी गई थी और दिल्ली एटीसी ने विमान को जयपुर जाने का सुझाव दिया था। इसके बाद विमान के पायलट ने मना कर भारतीय हवाई क्षेत्र को छोड़ दिया।

Exit mobile version