PM Modi Birthday Special: महिला शक्ति से डिफेंस प्रोडक्शन तक मोदी राज में बदला भारत…

PM Modi Birthday Special

PM Modi Birthday Special: महिला शक्ति से डिफेंस प्रोडक्शन तक मोदी राज में बदला भारत…

PM Modi Birthday Special: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में कई ऐतिहासिक बदलावों को देखा है। साल 2014 में सत्ता संभालने के बाद पीएम मोदी ने न केवल देश की आर्थिक और सामाजिक नीतियों को नई दिशा दी, बल्कि महिला सशक्तिकरण और रक्षा उत्पादन जैसे अहम क्षेत्रों में भी ऐसे काम किए जिनकी गूंज आज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है।

नारी शक्ति बनी नई पहचान

मोदी राज में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को पहले से कहीं अधिक बढ़ावा मिला है। इसका ताजा उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर है, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य अभियान की जानकारी देने की जिम्मेदारी एक महिला अधिकारी – कर्नल सोफिया कुरैशी – को सौंपी गई। यह दृश्य केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए गर्व का क्षण था। 2014 में थल सेना, नौसेना और वायुसेना में महिला अधिकारियों की संख्या लगभग 3,000 थी। 2025 तक यह संख्या बढ़कर 11,000 से अधिक हो चुकी है। यानी महिला अधिकारियों में 4 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। यह बदलाव दिखाता है कि कैसे मोदी सरकार के रहते महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करने पर जोर दिया गया है।

रक्षा उत्पादन में 174% की छलांग

मोदी सरकार का सबसे बड़ा फोकस आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पर रहा है। इसी विजन के तहत रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भारत ने नई ऊंचाइयां छुई हैं। वित्तीय वर्ष 2014-15 में भारत का रक्षा उत्पादन 46,429 करोड़ रुपये था। 2023-24 तक यह आंकड़ा बढ़कर 1,27,265 करोड़ रुपये हो गया। यानी इसमें 174% की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज हुई। आज भारत केवल हथियारों का खरीदार नहीं बल्कि उन्हें बनाने और दुनिया को निर्यात करने वाला देश बन चुका है।

रक्षा निर्यात का रिकॉर्ड

वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत का रक्षा निर्यात 23,622 करोड़ रुपये (लगभग 2.76 बिलियन डॉलर) के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। यह 2023-24 के मुकाबले 12% अधिक है। रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों ने भी इस अवधि में 42.85% की वृद्धि दर्ज की। यह आंकड़े इस बात का सबूत हैं कि भारतीय रक्षा उद्योग अब वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का अहम हिस्सा बन चुका है और दुनिया भर में भारतीय हथियारों व तकनीक को स्वीकार किया जा रहा है।

आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम

मोदी सरकार से पहले भारत बड़े पैमाने पर रक्षा आयात पर निर्भर था। लेकिन आज भारत का रुख आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उत्पादन की ओर है। रक्षा उपकरणों, युद्धपोतों, लड़ाकू विमानों और गोला-बारूद के मामले में भारत अपनी क्षमता न केवल खुद के लिए बढ़ा रहा है बल्कि अन्य देशों को भी निर्यात कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने महिला सशक्तिकरण और रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। एक ओर जहां महिला अधिकारियों की संख्या चार गुना बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर रक्षा उत्पादन में 174% की छलांग ने भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया है।

Exit mobile version