Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार

कॉलेज के दिनों में लड़की को उचक उचक कर देखते थे नीतीश कुमार..इसलिए आज हर घर में हो रही है नीतीश की थू-थू

DigitalDesk by DigitalDesk
November 9, 2023
in बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
CM Nitish Kumar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार की विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते हुए सीएम नीतीश कुमार बेपटरी हो गए थे। नीतीश कुछ ऐसा बोल गए जिसके चलते अब वे पूरे विपक्ष पर निशाने पर आ गए हैं। ये पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी कई मौकों पर नीतीश कुमार बिगड़े और विवादित बयान दे चुके हैं। नीतीश कुमार अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चौतरफा घिरे रहते हैं। कई बार उनकी राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भद्द पिट चुकी है। बावजूद इसके उनके बयानों का सिलसिला नहीं थमा। हालांकि उन्होंने माफी मांग ली है लेकिन बीजेपी उनको बख्शने के मूड में नहीं है। यहां तक कि बीजेपी ने नीतीश कुमार से इस्तीफा तक की मांग कर दी है।

जो पिएगा वो मरेगा…

बिहार के सीएम नीतीश कुमार इससे पहले भी कई मौकों पर असंवेदनशील बयान देते नज़र आए थे। पहले बिहार में जहरीली शराब पीने के चलते सारण में करीब 82 लोगों की मौत हुई थी। उस समय भी सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों परिजनों को मुआवजा देने की बात से पल्ला झाड़ दिया था। नीतीश ने तब भी विधानसभा में कहा था कि मरने वालों को किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया जाएगा साथ ही कहा कि जो पिएगा वो मरेगा ही। तब घटना के बाद राज्य की शराबबंदी नीति पर फिर सवाल खड़े हो गए थे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

कभी लड़की को उचककर देखते थे नीतीश कुमार

बिहार के सुशासन बाबू के नाम से मशहूर सीएम नीतीश कुमार अपने बयान को लेकर पहले भी काफी सुर्खियों में रह चुके है। सीएम नीतीश कुमार ने लड़कियों पर पहले भी अजीबोगरीब बयान दिया था।
बात पटना के श्रीकृष्‍ण मेमोरियल हॉल की है। वहां आयोजित शिक्षा दिवस समारोह के दौरान भी नीतीश कुमार ने ऐसा ही बयान दिया था। अपने पुराने दिनों की याद साझा करते हुए नीतीश ने कहा था कि उनके समय में कॉलेज में कोई लड़की आती थी तो सभी लोग उचक-उचक कर उसे देखने लगते थे। हालांकि इस कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा था कि आज के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में बिहार की लड़कियां अब लड़कों की बराबरी करने लगी है।

सिंधिया ने भी देखा नीतीश का वीडियो,की निंदा

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने हाल ही में बिहार विधानसभा के अंदर सेक्स ज्ञान पर जो बयान दिया था उसके बाद से देश भर में सियासी उबाल आ गया है। राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गईं। विपक्षी पार्टियां लगातार नीतीश कुमार पर जुबानी हमले कर रही हैं। इसी बीच केद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा भी नीतीश के बयान की निंदा की है। इंदौर में चुनावी कार्यक्रम के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उन्होंने ये बयान देखा भी नहीं था। उन्हें किसी ने फोन पर वीडियो दिखाया। जिसमें नीतीश ने सदन के अंदर यह बयान दिया है। नीतीश की इन बातों की जितनी निंदा की जाए वो कम है। सिंधिया ने कहा देश में हम मातृशक्ति को देवी की तरह पूजते हैं। मातृशक्ति के बारे में इतने बुरे तरीके से विवरण करना देश के हर व्यक्ति पर कलंक लगाने जैसा है।

अंतिम दौर में चल रही नीतीश की राजनीति-पीके

इस बयान की निंदा करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा ऐसे बयान बताते हैं कि नीतीश की मनोस्थिति और मनोदशा किस तरह की है.. क्या है। उन्हें या तो समझ नहीं है… या वे डेलूजनल हो गए हैं। पीके ने कहा नीतीश कुमार को यह समझ में नहीं आ रहा है कि वे क्या बोल रहे हैं। बिहार की जनता उन पर हंस रही है। पीके ने कहा गांव ही नहीं हर घर में थू-थू हो रही है। प्रशांत ने कहा नीतीश कुमार की राजनीति अब अंतिम दौर चल रही है। जितना हो सके और 4 से 5 माह खींच लें।

विदेश में भी नीतीश की निंदा

सेक्स एज्युकेशन को लेकर दिए उनके मौजूदा बयान की आलोचना भारत में ही नहीं अब विदेशों में भी हो रही है। अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने निंदा की। मिलबेन बिहार की महिलाओं से नीतीश कुमार के खिलाफ कदम उठाने का भी आह्वान करते हुए कहा अगर वे भारत की नागरिक होतीं तो नीतीश कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए बिहार चलीं जातीं। बता दें कि मैरी मिलबेन एक कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लेने के बाद भारत में सुर्खियों में आई थीं।

Post Views: 186
Tags: CM Nitish Kumardays made him evilduring his collegelooked at girls
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version