कर्नाटक के पूर्व सीएम पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार…इस मामले में कोर्ट ने जारी किया येदियुरप्पा के खिलाफ गैर जमानती वारंट..!

The sword of arrest hangs on former CM of Karnataka

लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर कर्नाटक की राजनीति मेंं सियासी बवाल मच गया है। यहां बीजेपी वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर यौन शोषण के आरोप वाले मामले में उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। इस मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है।

बता दें इस मामले में बेंगलुरु के एक पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO और 354 (ए) आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऐसे में अब कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य बीएस येदियुरप्पा को पुलिस गिरफ्तार करने की तैयारी में है। पोक्सो मामले में पुलिस गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।

येदियुरप्पा को लेकर गैर जमानती वारंट जारी

बेंगलुरु कोर्ट ने येदियुरप्पा को लेकर गैर जमानती वारंट जारी किया है। इसके बाद कर्नाटक पुलिस बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ वारंट हासिल करने के लिए अदालत का रुख किया। पुलिस ने 42वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने एक आवेदन दिया था। ऐसे में माना जा रहा है कि येदियुरप्पा को अब कभी भी कर्नाटक पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।

येदियुरप्पा पर 17 साल की एक लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में की शिकायत की थी। जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। लड़की की मां की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन अगेंस्ट सेक्सुअल ऑफेंस 2012 यानी POCSO के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि यह मामला गुरुवार देर रात बेंगलुरु के पुलिस ​थाने में दर्ज किया गया था।

कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुदुरप्पा के खिलाफ दर्ज एफआईआर के अनुसार POCSO अधिनियम की धारा 8 और IPC की धारा 354 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि शिकायतकर्ता 17 साल की है और अपनी मां के साथ बेंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन गई थी। जहां शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं चर्चा है कि यौन उत्पीड़न की यह कथित घटना पिछले माह 2 फरवरी को हुई थी। शिकायतकर्ता और उसकी मां जब यौन उत्पीड़न के ही एक अन्य मामले में कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा से मदद मांगने गई थी।

महिला की मदद के लिए उन्होंने पुलिस को किया था फोन-बीएस

इस आरोप को लेकर बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि उनके पास कुछ दिन पहले एक महिला घर पर आई थी। जिसने रोते हुए कहा था उसे कुछ समस्या है। जब उन्होंने उससे पूछा कि मामला क्या है और उन्होंने स्वयं आगे रहकर पुलिस अधिकारियों को फोन किया था। पुलिस कमिश्नर को इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए उनसे उस महिला की मदद करने को कहा था। हालांकि बाद में महिला उनके ही खिलाफ बोलने लगी। येदियुरप्पा ने कहा उन्होंने यह पूरा मामला पुलिस कमिश्नर के ध्यान में लाया है। पुलिस ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है। आगे देखते हैं क्या होता है। वे इसमें क्या कर सकते हैं। वे यह नहीं कहेंगे कि इसके पीछे किसी तरह की कोई राजनीतिक साजिश है।

Exit mobile version