देशभर में मानसून का कहर…. अब तक 254 मिमी बारिश, कई राज्यों में जनहानि और तबाही,हिमाचल प्रदेश में 14 मौतें, 28 लापता

The southwest monsoon rain continues across the country the monsoon clouds are raining heavily

देशभर में मानसून का कहर…. अब तक 254 मिमी बारिश, कई राज्यों में जनहानि और तबाही

देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसूनी बारिश का दौर जारी है। मानसूनी बादल जमकर बरस रहे हैं। मौसम विभाग Indian Meteorological Department की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मानसून सीजन में अब तक सामान्य से करीब 15 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। बताया जाता है कि पिछले साल इस समय तक 221.6mm बारिश हुई थी, इस सालअब तक 254mm हो चुकी है।

देशभर में कहां-कहां बरसेंगे बादल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मंगलवार को असम, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र इन राज्यों में अगले तीन से चार दिनों तक सक्रिय मानसून बनाए रखेगा।

अगले 24 घंटे का अलर्ट
विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में रेड अलर्ट
दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, गुजरात सहित कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ के कोरबा, मध्य प्रदेश के मंडला और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में 20+ सेमी बारिश की संभावना

अब तक हुई 254mm बारिश

देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस वर्ष अपनी तीव्रता दिखाई है। मौसम विभाग Indian Meteorological Department के अनुसार, अब तक औसतन 254 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 15% अधिक है। पिछले साल इसी अवधि तक 221.6 मिमी बारिश हुई थी।

बारिश के इस दौर ने कई राज्यों में जनजीवन को प्रभावित किया है। मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बारिश ने जान-माल का नुकसान पहुंचाया है। कई जिलों में बाढ़, भूस्खलन और सड़क टूटने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

मध्य प्रदेश: पुल टूटा, कार बहने से चार की मौत

Indian Meteorological Department मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में भारी बारिश के कारण एक पुल टूट गया। इस हादसे में एक कार बह गई, जिसमें सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चे मारे गए। राज्य के बालाघाट, मंडला, सिवनी, इटारसी और कटनी जैसे जिलों में हालात बेहद खराब हैं। लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

हिमाचल प्रदेश: छह दिन में 14 मौतें, 28 लापता

हिमाचल प्रदेश में बीते छह दिनों से हो रही बारिश ने तबाही मचाई है। इस दौरान 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 28 लोग अब भी लापता हैं। कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। हालांकि मंगलवार से मौसम में सुधार देखा गया है, लेकिन राहत और बचाव कार्य अब भी जारी हैं।

उत्तराखंड: लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे बंद

उत्तराखंड के पीपलकोटी क्षेत्र में भूस्खलन landslide  के कारण बद्रीनाथ हाईवे अवरुद्ध हो गया है। इसके चलते यात्रियों को बीच रास्ते में रुकना पड़ा है। देहरादून में कई इलाकों में घरों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी आफत की बारिश

छत्तीसगढ़ में बीते तीन दिनों से मूसलधार बारिश हो रही है। बिलासपुर सहित कई जिलों में जलभराव की स्थिति है। वहीं राजस्थान के 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
दौसा जिले में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, झुंझुनूं में बाघोली नदी के तेज बहाव से NH-52 को जोड़ने वाली सड़क धंस गई है।

अलर्ट और चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग IMD ने अगले 48 घंटों के लिए उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वे नदियों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।

देशभर में भारी बारिश, लेकिन बिहार में रहेगा सूखा माहौल

देशभर में बारिश का दौर, पर बिहार में बादलों की बेरुखी
कई राज्यों में भारी से भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट
विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा में रेड अलर्ट
दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा में भी बारिश से राहत
बिहार और सिक्किम में बारिश के कोई आसार नहीं

बिहार: बारिश की उम्मीद नहीं

जब देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है, तब बिहार में मौसम ने उल्टी चाल पकड़ी है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में आज और कल 9 जुलाई बारिश के कोई आसार नहीं हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। न तो कोई सिस्टम सक्रिय है, न ही किसी तरह का चेतावनी अलर्ट जारी किया गया है। देश के अधिकांश हिस्सों में आज 8 जुलाई 2025 को भी मानसून सक्रिय रहेगा। हालांकि इसके बाद भी बिहार राज्य फिर बारिश से वंचित रह सकता है। वहीं आने वाले दिनों तक राज्य के लोगों को बारिश के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।…(प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version