सोने-चांदी की चमक लौटी! जानिए आज आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

आज 19 जून 2025 को भारत में सोने और चांदी के भाव में फिर तेजी देखने को मिली है। बीते दिन जहां सोने की कीमतों में हल्की गिरावट आई थी, वहीं चांदी के दाम में उछाल देखा गया था। लेकिन आज दोनों कीमती धातुओं में मजबूती के साथ व्यापार हुआ।

24 कैरेट शुद्ध सोने के दाम में ₹560 की बढ़त दर्ज की गई और यह 10 ग्राम के लिए ₹1,00,920 पर पहुंच गया, जो कल ₹1,00,360 था। वहीं 22 कैरेट सोना ₹92,510/10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹75,700/10 ग्राम पर बिक रहा है।

चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी आज ₹1,11,100 पर पहुंच गई, जो कि कल ₹1,10,100 थी। यानी ₹1000 का सीधा उछाल देखा गया।

Exit mobile version