संघ की रजामंदी से जारी होगी राजस्थान बीजेपी की सूची
राजस्थान बीजेपी में टिकट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने में एक बार फिर पेच फंस गया है। बुधवार देर शाम जयपुर पहुंचे जेपी नड्डा-अमित शाह और बीएल संतोष ने साढ़े 6 घंटे तक कोर कमेटी की बैठक की। लेकिन कई सीटों पर असहमति है। बताया जा रहा है कि टिकट बंटवारे को लेकर अंदरुनी तौर पर घमासान मचा हुआ है। आलाकमान 30 से 35 विधायकों का टिकट काटना चाहता है। चर्चा है कि ये सभी विधायक पूर्व सीएम वसुंधरा राजे समर्थक माने जाते हैं। कई सीटों पर असहमति है। इस वजह से पहली लिस्ट जारी होने में पेच फंस गया। अमित शाह, जेपी नड्डा और बीएल संतोष आज संघ के नेताओं को साथ चर्चा करेंगे। संघ की हरी झंडी मिलने के बाद ही पहली लिस्ट जारी होगी। बता दें बीजेपी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लिस्ट जारी कर चुकी है। लेकिन राजस्थान में एक भी लिस्ट जारी नहीं हुई है।