Monday, September 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

मिल्कीपुर उपचुनाव: प्रचार के रण में उतारा मुलायम कुनबा… प्रिया सरोज के साथ डिंपल यादव भी इस दिन करेंगी रोड शो

DigitalDesk by DigitalDesk
January 29, 2025
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
The reputation of the Yadav family is at stake in the by election being held on Ayodhya Milkipur assembly seat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में यादव परिवार की साख दांव पर लगी है। ऐसे में मिल्कीपुर उपचुनाव के प्रचार में धर्मेंद यादव से लेकर डिंपल यादव और सपा प्रमुख पूर्व सीएम अखिलेश यादव तक पूरा यादव कुनबा मैदान में उतर आया है। आखिर एक विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के प्रचार में पूरे कुनबे को क्यों उतरना पड़ रहा?

  • सपा सांसद डिंपल यादव रोड शो करेंगी
  • 30 जनवरी को सांसद डिंपल यादव का रोड शो
  • सांसद इकरा हसन और प्रिया सरोज भी रहेंगी मौजूद
  • धर्मेंद्र यादव, डिंपल यादव और अखिलेश यादव
  • मिल्कीपुर में प्रचार के रण में उतरा यादव कुनबा

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में स्थित मिल्कीपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में प्रचार अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। इस सीट से समाजवादी पार्टी की ओर से फैजाबाद से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया गया है। अजीत प्रसाद के सामने सत्ताधारी भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान की चुनौती है। ऐसे में मिल्कीपुर सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अजीत के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए पूरा मुलायम सिंह का पूरा कुनबा मैदान में उतर आया है।

Related posts

श्रुति हासन ने पीरियड्स पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मर्दों को भी पीरियड्स आएं, तभी समझ आएगा दर्द’

श्रुति हासन ने पीरियड्स पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मर्दों को भी पीरियड्स आएं, तभी समझ आएगा दर्द’

September 20, 2026
चीन ने रूस से तेल या गैस आयात करने पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर प्रतिक्रिया दी

चीन ने रूस से तेल या गैस आयात करने पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर प्रतिक्रिया दी

September 20, 2026

बता दें मिल्कीपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव की और रैली की गई। वहीं अब गुरुवार 30 जनवरी को पार्टी सांसद डिंपल यादव और प्रिया सरोज रोड शो करने वाली हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तीन फरवरी को पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का भी रोड शो होगा। इसके साथ ही अखिलेश जनसभा कर अजीत के लिए वोट मांगेंगे। ऐसे में बड़ी सवाल यह है कि एक सीट के उपचुनाव में पूरे मुलायम कुनबे को आखिर प्रचार के रण में क्यों उतरना पड़ रहा है?

दरअसल अयोध्या में सपा की जीत तुक्का नहीं, ये साबित करना है। बता दें पिछले साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में अयोध्या फैजाबाद लोकसभा सीट पर सपा के अवधेश प्रसाद ने जीत की थी। अवधेश प्रसाद की इस जीत को आधार बनाकर विपक्ष बीजेपी को लगातार घेरता रहा है। ऐसे में अखिलेश यादव सीट अलॉटमेंट से पहले तक अवधेश प्रसाद को अपने साथ ही लोकसभा में बैठाते रहे। ऐसे में सपा चाहती है कि अयोध्या से पार्टी की जीत को बीजेपी तुक्का बताती रही है। मिल्कीपुर में जीत दर्ज होती है तो साबित होगा कि लोकसभा में सपा की जीत तुक्का नहीं थी।

सीट बचाने की कोशिश

मिल्कीपुर उपचुनाव के परिणाम से सरकार की सेहत पर वैसे कोई असर नहीं पड़ने वाला है। हालांकि बीजेपी फिर भी पूरा जोर चुनाव में लगाए हुए है। ऐसे में सपा की कोशिश है कि 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान इस सीट को जीता था जिसे उपचुनाव में भी जीत कर कब्जा बरकरार रखा जाए। मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा और भाजपा दोनों ही दलों के बीच मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने की लड़ाई बनती नजर आ रही है। संभवत: यही कारण है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी चुनावी रैली में कटेहरी से कुंदरकी तक, उपचुनावों में पार्टी की जीत का उललेख किया था। अब सपा की कोशिश 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद होने वाले उपचुनावों में हार का सिलसिला तोड़ने की है।

योगी की मिल्कीपुर में ताबड़तोड़ रैलियां

मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव के बीच बीजेपी की ओर से राज्य की योगी सरकार के मंत्रियों के साथ ही पार्टी प्रदेश संगठन के तमाम बड़े नेता प्रचार के मैदान में सक्रिय नजर आ रहे हैं। स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मिल्कीपुर उपचुनाव कार्यक्रम के ऐलान के बाद यहां एक जनसभा भी कर चुके हैं। इसके बाद दूसरी रैली की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मुख्यमंत्री ने 23 जनवरी को हैरिंग्टनगंज के पलिया मैदान में रैली की थी। अब वे 31 जनवरी को एक और रैली करने वाले हैं।
(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #Ayodhya Milkypur#Milkypur assembly seat#Milkypur by-election#MP Priya Saroj#Samajwadi Party MP Iqra Hasan#SP MP Dimple Yadav#Yadav family
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version