Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

सवाल आनंद मोहन की रिहाई का नहीं है,हकीकत जानेंगे तो चौंक जाएंगे !

नीतीश को अपने ही दे रहे चुनौती

DigitalDesk by DigitalDesk
April 29, 2023
in पटना, बिहार, राजनीति
0
सवाल आनंद मोहन की रिहाई का नहीं है,हकीकत जानेंगे तो चौंक जाएंगे !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ऐसा नहीं है कि बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुत खुश हैं। ये भी नहीं है कि एक बाहुबली नेता को जेल से छोड़ने के बाद उनके खाते में बहुत बड़ा वोट बैंक चला जाएगा। फिर ऐसी कौन सी वजह रही है जिसके कारण नीतीश को रिहाई के लिए कानून में बदलाव करना पड़ा। आनंद की रिहाई सही थी या गलत,इस सवाल पर न केवल राजनैतिक दल बंटे हुए हैं बल्कि नेताओं में भी मतभेद हैं। ऐसा क्यों हुआ है इसको लेकर जिस तरह की बिहार में राजनीति हो रही है वो चौंकाने वाली है।

.       बिहार की राजनीति पर सभी की नजर
.       भाजपा के दांव से बिगड़ सकता नीतीश का खेल
.       बिहार में अपराधियों पर टिकने लगी राजनीति
.       महागठबंधन में बढ़ने लगी रार
.       आरजेडी और जेडीयू में मतभेद की आशंका

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

बिहार की राजनीति पर पूरे देश की नजरें लगीं हुईं हैं। वजह ये है कि बाहुबली नेता की रिहाई से नीतीश के नफा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कई दलों ने चुप्पी साध रखी है कुछ ने आनंद मोहन के मामले में गोलमोल बयान देकर खुद को अलग कर लिया है। माफियाओं के खिलाफ ढींगे हांकने वाली भाजपा ने भी सिर्फ इतना कहा कि आनंद मोहन को बलि का बकरा बनाया गया है। सही मायने में 27 अपराधियों को छोड़ने की नीतीश कुमार की मंशा थी। भाजपा के इस बयान से स्पष्ट है कि भाजपा ने आनंद मोहन का खुलकर विरोध नहीं किया। कुछ नेता समर्थन में दिख रहे हैं तो कुछ विरोध भरे बयान दे रहे हैं। पार्टी का रुख क्या है कोई नहीं जानता।

नीतीश को अपने ही दे रहे चुनौती

आनंद मोहन की रिहाई पर नीतीश कुमार को अपनों से ही चुनौती मिल रही है। उनके रास्ते में महागठबंधन के दलों ने ही सवाल खड़े करना शुरु कर दिए हैं। वामदलों ने स्पष्ट कह दिया है कि जब एक अफसर की हत्या के दोषी को रिहा किया जा सकता है कि शराब और टाडा में बंद आरोपियों की रिहाई क्यों नहीं की जा सकती है। इस मांग को लेकर वामदलों ने पटना में विरोध प्रदर्शन भी किया। भाकपा माले का कहना है टाडा बंदी पिछले कई सालों से जेल में बंद हैं। टाडा खत्म होने के बाद भी लोग सजा काट रहे हैं उनकी भी रिहाई होना चाहिए। इसी तरह शराब के आरोपी भी जेल से छोड़े जा सकते हैं। उन्हे क्यों रिहा नहीं किया जा रहा है। धरने दे रहे भाकपा माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने सरकार के सामने बड़ी मांग रखी है। महबूब का कहना है कि बिना देरी किए टाडा बंदियों और शराबबंदी कानून के तहत बंद लोगों को सरकार रिहा करे।

नीतीश सरकार को चेतावनी

सीपीआई एम के विधायक सत्येंद्र यादव ने राज्य की नीतीश सरकार को चेताते हुए कहा कि सामंती मानसिकता वाले बाहुबली नेता आनंद मोहन को रिहा करने से महागठबंधन का वोट बैंक बढ़ने वाला नहीं है। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि महागठबंधन को बिहार के गरीबों की चिंता करने के साथ साथ टडा और शराबबंदी के मामले में जेल में बंद कैदियों को रिहा नहीं किया गया तो हम सब सड़क पर उतरेंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे।

जेडीयू और आरजेडी में मतभेद

बिहार में जेडीयू और आरजेडी मिलकर सरकार चला रहा हैं। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं तो तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। आनंद मोहन की रिहाई पर जेडीयू ने चुप्पी साध रखी है तो आरजेडी सहयोगी दलों की मांग पर विचार करने का भरोसा दिला रही है। मतलब रिहाई ठीक है या नहीं दोनों ही दलों में मतभेद हैं। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का कहना है कि सब कुछ नियमों के मुताबिक हुआ है, आने वाले समय में भी नियमों के मुताबिक सरकार रिहाई पर फैसला लेगी।

क्या नीतीश को सियासी फायदा मिलेगा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाहुबली की रिहाई का फायदा मिलेगा कि नहीं,इस पर संशय है। क्योंकि य​दि वामदलों की मांगे मानी गई तो टाडा और शराब से जुड़े मामलों में जेल काट रहे सैकड़ों कैदियों की रिहाई हो जाएगी। इससे वामदलों के साथ साथ तमाम कैदी भी खुश हो जाएंगे। आगामी चुनाव में इनका फायदा लेने की कोशिश आरजेडी और जेडीयू करेगी। यदि भाजपा ने सियासी खेल नहीं बिगाड़ा तो नीतीश का दांव सही पड़ सकता है और उन्हे लोकसभा चुनाव में बड़ा फायदा मिल सकता है। यहां यह बताना भी जरूरी है कि इस समय नीतीश भाजपा को मात देने के लिए तमाम विरोधियों को एकजुट करने में जुटे हुए हैं।

Post Views: 256
Tags: #Bihar News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version