सोने के भाव ने उड़ाई नींद…दस ग्राम सोने की कीमत हुई 93,430 रुपये…अभी और बढ़ेगी पीली धातु की कीमत…!

सोने के भाव ने उड़ाई नींद…दस ग्राम सोने की कीमत हुई 93,430 रुपये…अभी और बढ़ेगी पीली धातु की कीमत…!

भोपाल को झीलों की नगरी कहा जाता है। यह शहर सोने के निवेश के मामले में भी भारत के किसी दूसरे शहर से पीछे नहीं है। हालांकि अ​धिकांश सोने की खरीद धार्मिक भावनाओं से जुड़ी होती है। खासकर त्योहार और शादी विवाह के सीजन में सोने की मांग अपनी चरम पर होती है। भोपाल शहर भौतिक और डिजिटल दोनों प्रकार के सोने में निवेश को समान उत्साह के साथ देखा जाता है। भोपाल में सोने के दाम 24 कैरेट के लिए 93,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं 22 कैरेट के लिए 85 हजार 650 रुपये हैं। अर्थ जगत के विशेषज्ञों की माने तो वैश्विक अस्थिरता और ट्रेड वॉर के चलते सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

तेजी से बढ़ रहीं सोने की कीमतें
₹93,000 प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोना
विशेषज्ञों ने जताई कीमतें और बढ़ने की संभावना
सोने के भाव को प्रभावित करने वाले कारक

भोपाल में सोने का भाव कई वजह से प्रभावित हैं। जिसमें आयात शुल्क में वृद्धि और गिरावट। भोपाल में सोने की कीमतें वर्तमान आयात शुल्क पर निर्भर करती हैं। चूंकि भारत सोने के सबसे बड़े आयातक देशों में से एक है। इसलिए आयात शुल्क में कोई भी बदलाव होने पर सोने की कीमत प्रभावित होती है। देशभर में इन दिनों सोने के दाम को लेकर चर्चा हो रही है। पिछले कुछ महीनों की बात करें तो सोने के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। जिससे आम उपभोक्ता के साथ ही निवेशकों में हलचल मच गई है। फिलहाल 24 कैरेट सोने के दाम ₹93,430 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुके हैं। जबकि 22 कैरेट सोना ₹85650 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। वहीं, 18 कैरेट वाले सोने की कीमत ₹70,200 और चांदी की कीमत ₹1,05,000 प्रति किलोग्राम के भाव है।

सोने के दाम में उछाल की वजह
गोल्ड एक्सपर्ट्स की माने तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता के साथ अमेरिका की ओर से हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद वहां बदली आर्थिक नीतियों के साथ ट्रेड वॉर जैसी वैश्विक परिस्थितियां सोने के दाम को प्रभावित कर रही हैं। गोल्ड एक्सपर्ट की माने तो अमेरिका में टैरिफ कंट्रोल के चलते वैश्विक बाजार में अनिश्चितता का दौर बढ़ गया है। इसके साथ ही ट्रेड वॉर के चलते निवेशकों का रुझान भी इस चमकीली धातू की ओर अधिक हो गया है। जिससे इसकी मांग बढ़ने के साथ कीमतों में उछाल आ रहा है।

प्रकाश कुमार पांडेय

 

Exit mobile version